भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20260 व्यूज
18px

किशोरी मुझको बरसाने बसा लोगी तो क्या होगा

किशोरी मुझको बरसाने,
बसा लोगी तो क्या होगा,
तेरी करुणा के आंचल में,
बिठा लोगी तो क्या होगा,
श्री राधे मुझको बरसाने,
बसा लोगी तो क्या होगा।।
देखे - बरसाना बसा लो।
मेरे धन्य भाग्य जब होंगे,
मैं श्री वृन्दावन आऊंगा,
तेरे चरणों की ब्रजरज मैं,
मेरे माथे से लगाऊंगा,
तेरे ब्रज धाम की महिमा,
बता दोगी तो क्या होगा,
श्री राधे मुझको बरसाने,
बसा लोगी तो क्या होगा।।
तेरे चरणों में रहकर के,
मेरा जीवन सुधर जायेगा,
तेरे ब्रजधाम में रहकर,
मेरा जीवन सुधर जायेगा,
मुझे भक्ति की शक्ति में,
मिला लोगी तो क्या होगा,
श्री राधे मुझको बरसाने,
बसा लोगी तो क्या होगा।।
तुम्हारे नाम की महिमा,
तुम्हारा ‘बिन्नु' गाता है,
तुम्ही तो हो दया की मूरत,
तुम्हारा नाम गाता है,
तुम्हारे नाम की महिमा,
बता दोगी तो क्या होगा,
श्री राधे मुझको बरसाने,
बसा लोगी तो क्या होगा।।
किशोरी मुझको बरसाने,
बसा लोगी तो क्या होगा,
तेरी करुणा के आंचल में,
बिठा लोगी तो क्या होगा,
श्री राधे मुझको बरसाने,
बसा लोगी तो क्या होगा।।
Singer - Brijrasik Pt. Vinod Sharma
7895192859
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"किशोरी मुझको बरसाने बसा लोगी तो क्या होगा" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "किशोरी मुझको बरसाने बसा लोगी तो क्या होगा" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "किशोरी मुझको बरसाने बसा लोगी तो क्या होगा" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...