shree Radha rani bhajan
0 व्यूज
18px
कितनी दयामयी है बरसाने वाली राधा
कितनी दयामयी है,
बरसाने वाली राधा,
करती है सब पे करुणा,
करती है सब पे करुणा,
हरती है सबकी बाधा,
कितनी दयामई है,
बरसाने वाली राधा।bd।
तर्ज - वो दिल कहाँ से लाऊँ।
जो भी प्रेम से बस,
श्री राधा राधा बोले,
ऊँची अटारी वाली,
करुणा के द्वार खोले,
भक्तों की प्यारी श्यामा,
भक्तों की प्यारी श्यामा,
है करुणा की अगाधा,
कितनी दयामई है,
बरसाने वाली राधा।bd।
करके कृपा किशोरी,
मुझको भी दे दो दर्शन,
राधा नाम गाऊं,
जब तक रहे ये जीवन,
श्री नाथ प्यारी सुन लो,
श्री नाथ प्यारी सुन लो,
तुम बिन जीवन है आधा,
कितनी दयामई है,
बरसाने वाली राधा।bd।
‘अभिषेक' की भी सुन लो,
दर पे तेरे पड़ी हूं,
जन्मों जन्म की भटकन,
सीने में ले खड़ी हूं,
एक बार मुझसे मिल लो,
एक बार मुझसे मिल लो,
मांगू ना और ज्यादा,
कितनी दयामई है,
बरसाने वाली राधा।bd।
कितनी दयामयी है,
बरसाने वाली राधा,
करती है सब पे करुणा,
करती है सब पे करुणा,
हरती है सबकी बाधा,
कितनी दयामई है,
बरसाने वाली राधा।bd।
Singer / Lyrics - Abhishek Tiwari
शेयर करें:
Tags:#Radha Rani bhajans
