18px
कृपा बरसाए रखना राधा रानी भजन लिरिक्स
मेरी विनती यही है राधा रानी,
कृपा बरसाए रखना,
हे राधा रानी कृपा बरसाये रखना,
हे श्यामा प्यारी कृपा बरसाये रखना,
मुझे तेरा ही सहारा महारानी,
चरणों से लिपटाए रखना,
कृपा बरसाये रखना।।
भजन - मेरी विनती यही है राधा रानी।
हे भक्त वत्सला श्यामा,
विनय स्वीकार कर लो,
निज भक्तो की सेवा में,
निज संतो की सेवा में,
सदा ही लगाए रखना,
कृपा बरसाये रखना,
हे राधा रानी कृपा बरसाये रखना।।
दोहा - मैं भी तुम्हारे दर पर,
आया हूँ बनके सवाली,
करो कृपा की एक नज़र,
राधे बरसाने वाली।
राधा राधा राधा राधा राधा,
राधा राधा राधा राधा राधा।
नित होती रहे श्यामा जु,
कृपा की बरसात मुझ पर,
अपनी करुणा का सागर,
अपनी करुणा का सागर,
ह्रदय में समाए रखना,
कृपा बरसाये रखना,
हे राधा रानी कृपा बरसाये रखना।।
लिए पाप की गठरी सर पे,
द्वार आकर के पड़ा,
मुझ अधम निठुर को श्यामा,
मुझ अधम निठुर को श्यामा,
सदा ही निभाए रखना,
कृपा बरसाये रखना,
हे राधा रानी कृपा बरसाये रखना।।
दोहा - दुखियों को अपनाने वाली है,
रोतो को हंसाने वाली है,
कन्हैया से मिलाने वाली है,
ऐसी मेरी श्यामा बरसाने वाली है।
ये ‘चित्र-विचित्र' श्यामा प्यारी,
तुम्हारे गुण गाते रहे,
पागल के सिर पर हाथ,
पागल के सिर पर हाथ,
सदा ही रखाए रखना,
कृपा बरसाये रखना,
हे राधा रानी कृपा बरसाये रखना।।
मेरी विनती यही है राधा रानी,
कृपा बरसाए रखना,
हे राधा रानी कृपा बरसाये रखना,
हे श्यामा प्यारी कृपा बरसाये रखना,
मुझे तेरा ही सहारा महारानी,
चरणों से लिपटाए रखना,
कृपा बरसाये रखना।।
स्वर - श्री चित्र विचित्र जी महाराज।
शेयर करें:
पिछला भजन (shree Radha rani bhajan)
राधा नाम लेते लेते मेरी उम्र बीत जाए लिरिक्स
अगला भजन (shree Radha rani bhajan)
हे बनवारी तरसे है नैना भजन लिरिक्स
इस श्रेणी के लोकप्रिय भजन (shree Radha rani bhajan)सभी shree Radha rani bhajan भजन देखें →
यदि आप shree Radha rani bhajan के अन्य पावन भजन, आरती और पद पढ़ना चाहते हैं, तो हमारे सम्पूर्ण shree Radha rani bhajan संग्रह को अवश्य देखें। नीचे इसी श्रेणी के सबसे लोकप्रिय भजन प्रस्तुत हैं:

राधा नाम लेते लेते मेरी उम्र बीत जाए लिरिक्स
Shree Radha Rani 347

हे बनवारी तरसे है नैना भजन लिरिक्स
Shree Radha Rani 181

अगर श्यामा जु ना होती तो हम जैसो का क्या होता भजन लिरिक्स
Shree Radha Rani 178

मीरा हो गई रे दीवानी घनश्याम की लगन लगी हरी नाम की
Shree Radha Rani 136

शाम ढली और श्याम न आये भजन लिरिक्स
Shree Radha Rani 118

बरसाने में बंगला देखा बंगला राधे रानी का लिरिक्स
Shree Radha Rani 92
भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ
प्रकाशित टिप्पणियाँ
टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...
Tags:#Radha Rani bhajans
