भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20262 व्यूज
18px

कृपा कर दो दया कर दो लाड़ली श्री राधे भजन लिरिक्स

कृपा कर दो दया कर दो,
लाड़ली श्री राधे,
अखिल आराधिनी श्री राधे,
जगत स्वामिनी राधे,
कृपा करदो दया करदो,
लाड़ली श्री राधे।।
लजाती सी लुभाती सी,
मधुर मनमोहिनी राधे,
रसिक रस रागिनी राधे,
चमकती चाँदनी राधे,
हर विपदा मेरी हर लो,
लाड़ली श्री राधे,
कृपा करदो दया करदो,
लाड़ली श्री राधे।।
लताओं सी छटाओं सी,
दमकती दामिनी राधे,
मगन मनभाविनी राधे,
सिंधु भव तारिणी राधे,
जीवन को सफल कर दो,
लाड़ली श्री राधे,
कृपा करदो दया करदो,
लाड़ली श्री राधे।।
कविता वेद ग्रंथों सी,
कंवल सी शोभिनी राधे,
लहर ‘लहरी' की श्री राधे,
सफल सुविचारिणी राधे,
मुझ पर भी नजर कर दो,
लाड़ली श्री राधे,
कृपा करदो दया करदो,
लाड़ली श्री राधे।।
कृपा कर दो दया कर दो,
लाड़ली श्री राधे,
अखिल आराधिनी श्री राधे,
जगत स्वामिनी राधे,
कृपा करदो दया करदो,
लाड़ली श्री राधे।।
Singer - Uma Lahari Ji
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"कृपा कर दो दया कर दो लाड़ली श्री राधे भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "कृपा कर दो दया कर दो लाड़ली श्री राधे भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "कृपा कर दो दया कर दो लाड़ली श्री राधे भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...