भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20260 व्यूज
18px

लाडली जू तुमसे मिलने को तरसती हूँ भजन लिरिक्स

लाडली जू तुमसे,
मिलने को तरसती हूँ,
क्या बताऊं,
क्या छुपाने को मैं हंसती हूँ।।
तर्ज - तेरी उम्मीद तेरा।
बैरी दुनिया बड़ा सताती है,
लाख रोऊं ना बाज आती है,
सच बोलूं तो रूठ जाती है,
अब इशारे करें यह लाख,
ना मैं फसती हूँ,
क्या बताऊं,
क्या छुपाने को मैं हंसती हूँ।।
पाप सागर में गहरा गोता है,
ऐसा माया ने धर दबोचा है,
तेरी करुणा का ही भरोसा है,
वरना नाचीज नासमझ,
ना कोई हस्ती हूँ,
क्या बताऊं,
क्या छुपाने को मैं हंसती हूँ।।
रोज खुद को ही छल रही हूं मैं,
किन हालातों में चल रही हूं मैं,
कैसे कह दूं कि जल रही हूं मैं,
कौन समझे मेरी पीड़ा,
क्यों बरसती हूं,
क्या बताऊं,
क्या छुपाने को मैं हंसती हूँ।।
‘हरिदासी' तो एक खिलौना है,
काम अश्को को ही पिरोना है,
थक गई हूँ रज में सोना है,
अब फैला लो अपना आँचल,
आके बसती हूँ,
क्या बताऊं,
क्या छुपाने को मैं हंसती हूँ।।
लाडली जू तुमसे,
मिलने को तरसती हूँ,
क्या बताऊं,
क्या छुपाने को मैं हंसती हूँ।।
स्वर - साध्वी पूर्णिमा दीदी जी।
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"लाडली जू तुमसे मिलने को तरसती हूँ भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "लाडली जू तुमसे मिलने को तरसती हूँ भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "लाडली जू तुमसे मिलने को तरसती हूँ भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...