भजमन - संतों के संग
अपडेट: 28 अगस्त 20263 व्यूज
18px

लाड़ली अद्भुत नज़ारा तेरे बरसाने में है भजन लिरिक्स

लाड़ली अद्भुत नज़ारा,
तेरे बरसाने में है,
बेसहारों को सहारा,
तेरे बरसाने में है,
लाडली अद्भुत नज़ारा,
तेरे बरसाने में है।।
झांकीया तेरे महल की,
कर रहे सब देवगण,
आ गया बैकुंठ सारा,
तेरे बरसाने में है,
आ गया बैकुंठ सारा,
तेरे बरसाने में है,
लाडली अद्भुत नज़ारा,
तेरे बरसाने में है।।
हर लता हर डाल पर,
तेरी दया की है नजर,
हर घड़ी यशोमत दुलारा,
तेरे बरसाना में है,
हर घड़ी यशोमत दुलारा,
तेरे बरसाना में है,
लाडली अद्भुत नज़ारा,
तेरे बरसाने में है।।
भानु की है लाड़ली तू,
श्याम की है प्राणेश्वरी,
प्रेम का अद्भुत नजारा,
तेरे बरसाने में है,
प्रेम का अद्भुत नजारा,
तेरे बरसाने में है,
लाडली अद्भुत नज़ारा,
तेरे बरसाने में है।।
तू ही ममता की है सरिता,
तू ही है करुणामयी,
तेरी कृपा की शीतल छाया,
तेरे बरसाने में है,
तेरी कृपा की शीतल छाया,
तेरे बरसाने में है,
लाडली अद्भुत नज़ारा,
तेरे बरसाने में है।।
अब कहाँ जाऊं किशोरी,
तेरे दर को छोड़ कर,
मेरे जीवन का सहारा,
तेरे बरसाने में है,
मेरे जीवन का सहारा,
तेरे बरसाने में है,
लाडली अद्भुत नज़ारा,
तेरे बरसाने में है।।
लाड़ली अद्भुत नज़ारा,
तेरे बरसाने में है,
बेसहारों को सहारा,
तेरे बरसाने में है,
लाडली अद्भुत नज़ारा,
तेरे बरसाने में है।।
स्वर - धीरज बावरा जी।
शेयर करें:

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...