भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20262 व्यूज
18px

लाडली जू कृपा करो

लाडली जू कृपा करो,
कृपा करो कृपा करो,
प्यार के ये हाथ अपने,
राधे मेरे सर पे धरो,
लाड़ली जु कृपा करों,
कृपा करो कृपा करो।।
स्वामिनी तू मेरी राधे,
सेवादार हूं मैं तेरा,
बस जाऊं बरसाने रज में,
बस यही प्रण है मेरा,
मेरी इच्छा को किशोरी,
मेरे दामन में भरो,
लाड़ली जु कृपा करों,
कृपा करो कृपा करो।।
आया हूं तेरी शरण में,
करदो न थोड़ी मेहर,
तुम तो हो करुणा मई अब,
करुणा की कर दो नजर,
मुझ पे छाए काले बादल,
मेरे संकट को हरो,
लाड़ली जु कृपा करों,
कृपा करो कृपा करो।।
तेरे चरणों का किशोरी,
सिंघल तेरा दास है,
मन मंदिर में राधे तेरा,
मीठा सा एहसास है,
हे दया की देवी थोड़ी,
विवेक पर तुम दया करो,
लाड़ली जु कृपा करों,
कृपा करो कृपा करो।।
लाडली जू कृपा करो,
कृपा करो कृपा करो,
प्यार के ये हाथ अपने,
राधे मेरे सर पे धरो,
लाड़ली जु कृपा करों,
कृपा करो कृपा करो।।
गायक - विवेक सिंघल।
9893303921
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"लाडली जू कृपा करो" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "लाडली जू कृपा करो" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "लाडली जू कृपा करो" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...