भजमन - संतों के संग
अपडेट: 24 अगस्त 202617 व्यूज
18px

लाड़ली श्यामा जू रख लो हमें बरसाने में भजन लिरिक्स

लाड़ली श्यामा जू,
रख लो हमें बरसाने में,
मेरा मन ही ना लागे,
ज़माने में,
मेरा दिल ही ना लागे,
ज़माने में,
लाड़ली श्यामा जु,
रख लो मुझे बरसाने में।।
तर्ज - श्री राम जानकी बैठे है।
ये पथ है विशाल,
मैं तो रीती हूँ,
मेरी धीमी है चाल,
मैं तो चींटी हूँ,
थक ना जाऊँ कहीं,
आने जाने में,
थक ना जाऊँ कहीं,
आने जाने में,
लाड़ली श्यामा जु,
रख लो मुझे बरसाने में।।
आप सुनती रहे,
मैं सुनाती रहूं,
आप रूठी रहे,
मैं मनाती रहूं,
अच्छी गुजरेगी,
सुनने सुनाने में,
अच्छी गुजरेगी,
सुनने सुनाने में,
लाड़ली श्यामा जु,
रख लो मुझे बरसाने में।।
आप तो हमको,
बुलाते रहे,
आप भर भर के,
हमको पिलाते रहे,
मेरे पाप करम,
आड़े आते रहे,
माफ़ कर दो,
हुआ जो अनजाने में,
माफ़ कर दो,
हुआ जो अनजाने में,
लाड़ली श्यामा जु,
रख लो मुझे बरसाने में।।
ये ना समझो की,
टाले से टल जाएगी,
हरिदासी तो विरहा में,
जल जाएगी,
लगे कितने जनम,
फिर रिझाने में,
लगे कितने जनम,
फिर रिझाने में,
लाड़ली श्यामा जु,
रख लो मुझे बरसाने में।।
लाड़ली श्यामा जू,
रख लो हमें बरसाने में,
मेरा मन ही ना लागे,
ज़माने में,
मेरा दिल ही ना लागे,
ज़माने में,
लाड़ली श्यामा जु,
रख लो मुझे बरसाने में।।
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"लाड़ली श्यामा जू रख लो हमें बरसाने में भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "लाड़ली श्यामा जू रख लो हमें बरसाने में भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "लाड़ली श्यामा जू रख लो हमें बरसाने में भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...