भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20261 व्यूज
18px

मैं नन्दलाल ना भुलाउंगी राणा मारो या छोड़ो भजन लिरिक्स

मैं नन्दलाल ना भुलाउंगी,
राणा मारो या छोड़ो,
मारो या छोड़ो राणा,
मारो या छोड़ो,
श्याम का नाम ना भुलाउँगी,
राणा मारो या छोड़ो।।
पहला प्याला जहर का जो आया,
पहला प्याला जहर का जो आया,
अमृत समझ मैंने कंठ लगाया,
अमृत समझ मैंने कंठ लगाया,
कैसे यूँ ही मर जाउंगी,
राणा मारो या छोड़ो,
मैं नन्दलाल ना भुलाउँगी,
राणा मारो या छोड़ो।।
दूजा पिटारा जो नागो का आया,
दूजा पिटारा जो नागो का आया,
शालिग्राम जी का दर्शन पाया,
शालिग्राम जी का दर्शन पाया,
ऐसी झांकी कहाँ पाऊँगी,
राणा मारो या छोड़ो,
मैं नन्दलाल ना भुलाउँगी,
राणा मारो या छोड़ो।।
तीजी जो शूलों की सेज बिछाई,
तीजी जो शूलों की सेज बिछाई,
फूलों की खुशबु मेरे मन को भाई,
फूलों की खुशबु मेरे मन को भाई,
फिर क्यों ना सेज सो जाउंगी,
राणा मारो या छोड़ो,
मैं नन्दलाल ना भुलाउँगी,
राणा मारो या छोड़ो।।
चौथे चिता में जो मुझको बिठाया,
चौथे चिता में जो मुझको बिठाया,
गिरधर ने मुझको अमर बनाया,
गिरधर ने मुझको अमर बनाया,
ऐसी गोदी का सुख पाऊँगी,
राणा मारो या छोड़ो,
मैं नन्दलाल ना भुलाउँगी,
राणा मारो या छोड़ो।।
मैं नन्दलाल ना भुलाउंगी,
राणा मारो या छोड़ो,
मारो या छोड़ो राणा,
मारो या छोड़ो,
श्याम का नाम ना भुलाउँगी,
राणा मारो या छोड़ो।।
स्वर - श्री चित्र विचित्र महाराज जी।
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"मैं नन्दलाल ना भुलाउंगी राणा मारो या छोड़ो भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "मैं नन्दलाल ना भुलाउंगी राणा मारो या छोड़ो भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "मैं नन्दलाल ना भुलाउंगी राणा मारो या छोड़ो भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...