भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20265 व्यूज
18px

मैं तो घुंघरू बाँध के नाचू सांवरिया तेरे आगे भजन लिरिक्स

मैं तो घुंघरू बाँध के नाचू,
सांवरिया तेरे आगे,
सांवरिया तेरे आगे,
बनवारी तेरे आगे,
मैं तो घुँघरू बाँध के नाचू,
सांवरिया तेरे आगे।।
सब लोक लाज बिसराऊँ,
मैं तेरे ही गुण गाउँ,
ऐसी प्रेम मगन हो नाचूं,
सांवरिया तेरे आगे,
मैं तो घुँघरू बाँध के नाचू,
सांवरिया तेरे आगे।।
मैं तन मन तुझपे वारूँ,
अरे अपना जनम सुधारूं,
मैं तेरे रंग में नाचूँ,
सांवरिया तेरे आगे,
मैं तो घुँघरू बाँध के नाचू,
सांवरिया तेरे आगे।।
मैं तो तेरे दर्शन पाऊँ,
मोह माया दूर भगाऊं,
मैं इस मन को ऐसा रचाऊं,
सांवरिया तेरे आगे,
मैं तो घुँघरू बाँध के नाचू,
सांवरिया तेरे आगे।।
नहीं कोई और है मेरा,
मुझे एक सहारा तेरा,
तेरे नाम की पतिया बाचूँ,
सांवरिया तेरे आगे,
मैं तो घुँघरू बाँध के नाचू,
सांवरिया तेरे आगे।।
मैं तो घुंघरू बाँध के नाचू,
सांवरिया तेरे आगे,
सांवरिया तेरे आगे,
बनवारी तेरे आगे,
मैं तो घुँघरू बाँध के नाचू,
सांवरिया तेरे आगे।।
गायक - मुकेश कुमार जी।
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"मैं तो घुंघरू बाँध के नाचू सांवरिया तेरे आगे भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "मैं तो घुंघरू बाँध के नाचू सांवरिया तेरे आगे भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "मैं तो घुंघरू बाँध के नाचू सांवरिया तेरे आगे भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...