भजमन - संतों के संग
अपडेट: 22 अगस्त 20260 व्यूज
18px

मन भज ले राधा रानी भजन लिरिक्स

मन भज ले राधा रानी,
जीवन जीने में फिर तुझको,
होगी हर आसानी,
मन भज लें राधा रानी।।
जपता रहे हरपल तू प्यारे,
श्री राधा श्री राधा,
राधा रानी दूर करेगी,
सारे भव की बाधा,
राधे राधे गाने से तेरी,
पावन होगी वाणी,
मन भज लें राधा रानी।।
दर्पण पर जो धुंध जमी है,
वो भी सब छंट जाए,
जनम जनम जो पाप किया,
वो पल भर में कट जाए,
राधा रानी की करुणा से,
भक्ति मिले सुख धानी,
मन भज लें राधा रानी।।
श्याम किशोरी के सुमिरन में,
मन को जरा भिगो ले,
अब तो चेत बावरे,
थोड़े बीज मुक्ति के बो ले,
बहुत बड़ा है दिल श्री जी का,
वो ब्रज की महारानी,
मन भज लें राधा रानी।।
मन भज ले राधा रानी,
जीवन जीने में फिर तुझको,
होगी हर आसानी,
मन भज लें राधा रानी।।
Singer - Dimpal Bhumi
शेयर करें:

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...