भजमन - संतों के संग
अपडेट: 27 अगस्त 20261 व्यूज
18px

मेरे ब्रज के कण कण में राधा नाम समाया है

मेरे ब्रज के कण कण में,
राधा नाम समाया है,
महसूस किया जिसने,
उसने ही पाया है,
मेरे बृज के कण कण मे,
राधा नाम समाया है।bd।
तर्ज - होंठों से छू लो।
ब्रज रज के प्रेमी जो,
मेरी श्री जी के प्यारे है,
वो सर्वस्व लुटा बैठे,
सब श्री जी पे वारे है,
अंतर्मुखी नाम कमा,
नैनो से गाया है,
मेरे बृज के कण कण मे,
राधा नाम समाया है।bd।
राधा नाम की धारा में,
बृज वासी पलते है,
राधा नाम के सुनने को,
कान्हा भी मचलते है,
राधा राधा श्री राधा,
बांसुरी में गाया है,
मेरे बृज के कण कण मे,
राधा नाम समाया है।bd।
कालिंदी किनारों पे,
लहरों की तरंगो में,
राधा नाम सदा गूंजे,
कलि कुञ्ज निकुंजों में,
हर जड़ में चेतन में,
मेरी श्री जी की छाया है,
मेरे बृज के कण कण मे,
राधा नाम समाया है।bd।
संतों ने देखा है,
रसिकों ने पाया है,
‘गोपाली' पागल जो,
ये रस उनको ही भाया है,
वही जान सका जिसको,
श्री जी ने जनाया है,
मेरे बृज के कण कण मे,
राधा नाम समाया है।bd।
मेरे ब्रज के कण कण में,
राधा नाम समाया है,
महसूस किया जिसने,
उसने ही पाया है,
मेरे बृज के कण कण मे,
राधा नाम समाया है।bd।
स्वर - बृजरस अनुरागी पूनम दीदी।
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"मेरे ब्रज के कण कण में राधा नाम समाया है" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "मेरे ब्रज के कण कण में राधा नाम समाया है" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "मेरे ब्रज के कण कण में राधा नाम समाया है" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...