भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20260 व्यूज
18px

मेरे जीवन की जुड़ गई डोर किशोरी तेरे चरणन में भजन लिरिक्स

मेरे जीवन की जुड़ गई डोर,
किशोरी तेरे चरणन में,
किशोरी तेरे चरणन में,
श्री राधे तेरे चरणन में,
मेरे जीवन की जुड़ गयी डोर,
किशोरी तेरे चरणन में।।
तेरी ऊँची अटारी प्यारी,
मैं वारी तेरी गलियन पे,
मेरेर जीवन की हो जाए भोर,
किशोरी तेरे चरणन में,
मेरे जीवन की जुड़ गयी डोर,
किशोरी तेरे चरणन में।।
तू एक इशारा कर दे,
मैं दौड़ी आऊं बरसाने,
मैं तो नाचूं बन कर मोर,
किशोरी तेरे चरणन में,
मेरे जीवन की जुड़ गयी डोर,
किशोरी तेरे चरणन में।।
मेरा पल में भाग्य में बदल दे,
इशारा तेरी करुणा का,
मेरे जन्मों की कट जाए दौड़,
किशोरी तेरे चरणन में,
मेरे जीवन की जुड़ गयी डोर,
किशोरी तेरे चरणन में।।
मेरी आहों से झोली भर दो,
के बस जाओ तन मन में,
मुझे ढूंढें नन्द किशोर,
किशोरी तेरे चरणन में,
मेरे जीवन की जुड़ गयी डोर,
किशोरी तेरे चरणन में।।
मेरे जीवन की जुड़ गई डोर,
किशोरी तेरे चरणन में,
किशोरी तेरे चरणन में,
श्री राधे तेरे चरणन में,
मेरे जीवन की जुड़ गयी डोर,
किशोरी तेरे चरणन में।।
स्वर - साध्वी पूर्णिमा दीदी जी।
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"मेरे जीवन की जुड़ गई डोर किशोरी तेरे चरणन में भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "मेरे जीवन की जुड़ गई डोर किशोरी तेरे चरणन में भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "मेरे जीवन की जुड़ गई डोर किशोरी तेरे चरणन में भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...