भजमन - संतों के संग
श्रेणियाँ
shree Radha rani bhajan
0 व्यूज
18px

मेरी राधा रानी तो कृपा बरसाती है

मेरी राधा रानी तो,
कृपा बरसाती है,
चरणों मैं गया जो भी,
दुख दर्द मिटाती है।।
तर्ज - तू किरपा कर बाबा।
तेरे आंचल की छाया,
मुझे सुख पहुंचती है,
जिस दिन दर्शन ना हो,
तेरी याद सताती है,
तेरी बनी रहे कृपा,
बरसाने आऊं मैं,
बरसाने में आकर,
तेरा दर्शन पाऊं मैं।।
वृंदावन की रानी,
ममता बरसाती है,
करुणामयी राधा,
बडा प्यार लुटाती है,
वृषभान भान दूलारी है,
वो सबको प्यारी है,
उसकी छवी ऐसी,
जो सबसे न्यारी है।।
मेरी राधारानी का,
जिसने भी नाम लिया,
मेरे बांके बिहारी ने,
उसको तो थाम लिया,
कहो राधेश्याम सभी,
‘जिंदल' दौहराता है,
राधे राधे जपने को,
मेरा श्याम भी आता है।।
मेरी राधा रानी तो,
कृपा बरसाती है,
चरणों मैं गया जो भी,
दुख दर्द मिटाती है।।
Singer - Kailash Jindal
9876990325
शेयर करें:
मेरी राधा रानी तो कृपा बरसाती है | भजमन