भजमन - संतों के संग
अपडेट: 26 अगस्त 20260 व्यूज
18px

मेरी श्यामा जो वृन्दावन बसा दोगी तो क्या होगा भजन लिरिक्स

मेरी श्यामा जो वृन्दावन,
बसा दोगी तो क्या होगा,
मेरे बांके बिहारी से,
मिला दोगी तो क्या होगा।।
तर्ज - बिहारी घर मेरा ब्रज में।
तड़पती हूँ मैं आहे भर,
सहारा कुछ ना दीखता है,
भरोसा श्याम चरणों में,
लगा दोगी तो क्या होगा,
मेरी श्यामा जो वृंदावन,
बसा दोगी तो क्या होगा।।
श्री यमुना किनारे पर,
बनी कुंजो की कुटिया में,
मेरे राधारमण बैठे,
दिखा दोगी तो क्या होगा,
मेरी श्यामा जो वृंदावन,
बसा दोगी तो क्या होगा।।
दीवानी श्याम की बनके,
सदा ही रोती रहती हूँ,
कभी मुरली की तानों को,
सुना दोगी तो क्या होगा,
मेरी श्यामा जो वृंदावन,
बसा दोगी तो क्या होगा।।
जो देखा रसिको ने वो वन,
सदा गुलजार रहता है,
वहीँ रस दिव्य वृन्दावन,
दिखा दोगी तो क्या होगा,
मेरी श्यामा जो वृंदावन,
बसा दोगी तो क्या होगा।।
सदा झाड़ू लगाकर के,
मैं नाचूंगी और गाउंगी,
रंगीली अपनी दासी को,
बुला लोगी तो क्या होगा,
मेरी श्यामा जो वृंदावन,
बसा दोगी तो क्या होगा।।
मेरी श्यामा जो वृन्दावन,
बसा दोगी तो क्या होगा,
मेरे बांके बिहारी से,
मिला दोगी तो क्या होगा।।
स्वर - महावीर शर्मा जी।
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"मेरी श्यामा जो वृन्दावन बसा दोगी तो क्या होगा भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "मेरी श्यामा जो वृन्दावन बसा दोगी तो क्या होगा भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "मेरी श्यामा जो वृन्दावन बसा दोगी तो क्या होगा भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...