भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20260 व्यूज
18px

मिलजुल के सभी लोग राधे नाम गाइए

मिलजुल के सभी लोग,
राधे नाम गाइए,
बहती है ज्ञान गंगा,
गोते लगाइए।।
दुनिया में सार है नहीं,
बिन राधा नाम के,
कल्याण भी नहीं है,
बिन राधा नाम के,
तन मन से राधे नाम का,
गुणगान गाइए,
बहती है ज्ञान गंगा,
गोते लगाइए।।
इस नाम को रट करके,
सीधा स्वर्ग जाएगा,
होगा जगत से पार,
प्रभु पद को पाएगा,
श्री भागवत पुराण के,
चरणों में आइये,
बहती है ज्ञान गंगा,
गोते लगाइए।।
मिलजुल के सभी लोग,
राधे नाम गाइए,
बहती है ज्ञान गंगा,
गोते लगाइए।।
स्वर - श्री अंकुश जी महाराज।
प्रेषक - ओमप्रकाश पांचाल उज्जैन मध्य प्रदेश।
9926652202
शेयर करें:

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...