भजमन - संतों के संग
अपडेट: 25 अगस्त 20261 व्यूज
18px

मीरा दीवानी हो गयी रे मीरा दीवानी हो गयी भजन लिरिक्स

मीरा दीवानी हो गयी रे,
मीरा दीवानी हो गयी,
श्याम रंग में रंगी चुनरिया हो ओ ओ,
मीरा दीवानी हो गई रे,
मीरा मस्तानी हो गयी।।
राणा की राजधानी छोड़ी,
लोक लाज सब छोड़ी,
रंग के श्याम रंग में चुनर,
मीरा जी ने ओडी,
लोक लाज की नहीं खबरिया हो ओ ओ,
मीरा दिवानी हो गयी रे,
मीरा मस्तानी हो गयी।।
इस दुनिया से प्रीत तोड़ के,
श्यामल रंग चढ़ाया,
साथ सभी का छोड़ दिया और,
गिरिधर गिरिधर गाया,
वो तो ऐसी भाई बावरिया हो ओ ओ,
मीरा दिवानी हो गयी रे,
मीरा मस्तानी हो गयी।।
पैरों में वो घुँघरू बाँध के,
नाचे झूमे गाए,
भई विहरनी श्याम विरह और,
ना कोई है भाए,
वृन्दावन की गयी डगरिया हो ओ ओ,
मीरा दिवानी हो गयी रे,
मीरा मस्तानी हो गयी।।
लगन लगी तेरे दरश की,
और ना कोई भाए,
गली गली तोहे ढूंढती,
कही ना फिर वो पाए,
तेरे दर पे बीती उमरिया हो ओ ओ,
मीरा दिवानी हो गयी रे,
मीरा मस्तानी हो गयी।।
मीरा दीवानी हो गई रे,
मीरा दीवानी हो गई,
श्याम रंग में रंगी चुनरिया हो ओ ओ,
मीरा दीवानी हो गई रे,
मीरा मस्तानी हो गयी।।
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"मीरा दीवानी हो गयी रे मीरा दीवानी हो गयी भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "मीरा दीवानी हो गयी रे मीरा दीवानी हो गयी भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "मीरा दीवानी हो गयी रे मीरा दीवानी हो गयी भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...