भजमन - संतों के संग
अपडेट: 26 अगस्त 20260 व्यूज
18px

मुझे राधे राधे कहने दे ओ पापी मन रुक जा जरा भजन लिरिक्स

मुझे राधे राधे कहने दे,
ओ पापी मन रुक जा जरा,
रुक जा जरा रे मन रुक जा जरा,
मुझे राधे राधें कहने दे,
ओ पापी मन रुक जा जरा।।
गर्भ में प्रभु से जो वादा किया है,
अब तक मैंने ना पूरा किया है,
मुझे वादा निभाने दे,
ओ पापी मन रुक जा जरा,
मुझे राधे राधें कहने दे,
ओ पापी मन रुक जा जरा।।
जीवन नैया डगमग डोले,
बिच भवर में खाए हिचकोले,
मुझे पतवार लेने दे,
ओ पापी मन रुक जा जरा,
मुझे राधे राधें कहने दे,
ओ पापी मन रुक जा जरा।।
नाम प्रभु का है सुखदाई,
लेकर तर गया सदन कसाई,
मुझे पार उतरने दे,
ओ पापी मन रुक जा जरा,
मुझे राधे राधें कहने दे,
ओ पापी मन रुक जा जरा।।
मुझे राधे राधे कहने दे,
ओ पापी मन रुक जा जरा,
रुक जा जरा रे मन रुक जा जरा,
मुझे राधे राधें कहने दे,
ओ पापी मन रुक जा जरा।।
शेयर करें:

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...