shree Radha rani bhajan
0 व्यूज
18px
मुझे श्याम मिल गया है श्री राधे रटते रटते लिरिक्स
मुझे श्याम मिल गया है,
श्री राधे रटते रटते,
मैं दीवाना हो गया हूँ,
श्री राधे रटते रटते,
मुझें श्याम मिल गया है।।
तर्ज - चलते चलते यूँ ही कोई।
मैं रहूं सदा चरण में,
श्यामा ऐसी कृपा कर दो,
मेरी सूनी जिंदगी में,
श्यामा श्याम रंग भर दो,
कट जाए मेरा जीवन,
कट जाए मेरा जीवन,
श्री राधे रटते रटते,
मैं दीवाना हो गया हूँ,
श्री राधे रटते रटते,
मुझें श्याम मिल गया है।।
तेरा नाम ऐसा मीठा,
जो जपले मुक्ति पाए,
मैं सांस लूं तो श्यामा,
मुझे तेरी याद आए,
तेरा ‘मेहता' लुट गया है,
तेरा ‘मेहता' लुट गया है,
श्री राधे रटते रटते,
मैं दीवाना हो गया हूँ,
श्री राधे रटते रटते,
मुझें श्याम मिल गया है।।
मुझे श्याम मिल गया है,
श्री राधे रटते रटते,
मैं दीवाना हो गया हूँ,
श्री राधे रटते रटते,
मुझें श्याम मिल गया है।।
स्वर - विनोद मेहता।
शेयर करें:
Tags:#Radha Rani bhajans
