18px
मुझको ले लो किशोरी जी शरण हे राधिके श्री राधिके लिरिक्स
मुझको ले लो किशोरी जी शरण,
हे राधिके श्री राधिके।
तर्ज - वादा ना तोड़।
श्लोक - जब सौंप दिया सब भार तुम्हे,
फिर मारो या तारो कहे हम क्या,
मझधार में लाकर डुबाओ हमें,
चाहे पार किनारे लगाओ तो क्या,
हम तेरे है तेरे रहेंगे सदा,
किसी और को अब तो निहारेंगे क्या,
पर कुछ आप भी राधे विचार करो,
हम दिन दुखी को सहारो है क्या।
मुझको ले लो किशोरी जी शरण,
हे राधिके श्री राधिके,
हो मुझको ले लो किशोरी जी शरण,
हे राधिके श्री राधिके।।
राधा श्री राधा श्री राधा राधा राधा,
राधा श्री राधा श्री राधा राधा राधा।
भाव नहीं दिल में मेरे,
करि नहीं साधना,
मैं हूँ मलिन मति,
जानू ना आराधना,
मेरा निष्फल हुआ ये जीवन,
हे राधिके श्री राधिके,
हो मुझको लेलो किशोरी जी शरण,
हे राधिके श्री राधिके।।
अधमो की नैया पल में,
पार लगाई,
मेरी बारी श्यामा इतनी,
देर क्यूँ लगाई,
मेरे पापों का कर लो हरण,
हे राधिके श्री राधिके,
हो मुझको लेलो किशोरी जी शरण,
हे राधिके श्री राधिके।।
जकड़ा पड़ा हूँ श्यामा,
कर्मो के बंधन में,
कब होगी द्रष्टि कृपा की,
मेरे सुने जीवन में,
मेरा जीवन तुम्हारे अर्पण,
हे राधिके श्री राधिके,
हो मुझको लेलो किशोरी जी शरण,
हे राधिके श्री राधिके।।
‘चित्र विचित्र' की श्यामा,
विनय सुन लीजे,
थोड़ी सी जगह चरणों में,
हमको भी दीजे,
तेरे चरणों में जीवन मरण,
हे राधिके श्री राधिके,
हो मुझको लेलो किशोरी जी शरण,
हे राधिके श्री राधिके।।
मुझको ले लो किशोरी जी शरण,
हे राधिके श्री राधिके,
हो मुझको ले लो किशोरी जी शरण,
हे राधिके श्री राधिके।।
Singer : Shri Chitra Vichitra Ji
शेयर करें:
पिछला भजन (shree Radha rani bhajan)
राधा नाम लेते लेते मेरी उम्र बीत जाए लिरिक्स
अगला भजन (shree Radha rani bhajan)
अगर श्यामा जु ना होती तो हम जैसो का क्या होता भजन लिरिक्स
इस श्रेणी के लोकप्रिय भजन (shree Radha rani bhajan)सभी shree Radha rani bhajan भजन देखें →
यदि आप shree Radha rani bhajan के अन्य पावन भजन, आरती और पद पढ़ना चाहते हैं, तो हमारे सम्पूर्ण shree Radha rani bhajan संग्रह को अवश्य देखें। नीचे इसी श्रेणी के सबसे लोकप्रिय भजन प्रस्तुत हैं:

राधा नाम लेते लेते मेरी उम्र बीत जाए लिरिक्स
Shree Radha Rani 460
🕉️
अगर श्यामा जु ना होती तो हम जैसो का क्या होता भजन लिरिक्स
Shree Radha Rani 384

हे बनवारी तरसे है नैना भजन लिरिक्स
Shree Radha Rani 201

मीरा हो गई रे दीवानी घनश्याम की लगन लगी हरी नाम की
Shree Radha Rani 184
🕉️
शाम ढली और श्याम न आये भजन लिरिक्स
Shree Radha Rani 120

बरसाने में बंगला देखा बंगला राधे रानी का लिरिक्स
Shree Radha Rani 95
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)
प्रश्न 1:"मुझको ले लो किशोरी जी शरण हे राधिके श्री राधिके लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?
यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।
प्रश्न 2:क्या भजमन पर "मुझको ले लो किशोरी जी शरण हे राधिके श्री राधिके लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?
हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "मुझको ले लो किशोरी जी शरण हे राधिके श्री राधिके लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।
भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ
प्रकाशित टिप्पणियाँ
टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...
Tags:#Radha Rani bhajans
