18px
मुझको तो वृन्दावन जाना भजन लिरिक्स
मुझको तो वृन्दावन जाना,
दोहा - टूट गए दुनिया के नाते,
इक श्याम तुम्ही से नाता है,
तू है मेरा मैं हूँ तेरा,
अब और ना कोई भाता है।
जब कशिश उठे,
तेरे मिलने की,
ना धीरज मन को होता है,
तेरी याद के बिन कुछ याद नहीं,
ना जगता है ना सोता है।
गली गली में संत जहाँ,
राधा नाम का जहाँ धन है,
राज चले जहाँ श्यामा जू का,
ऐसा हमारा वृन्दावन है।
ना चाहूँ हीरे मोती,
ना चाहूँ सोना चांदी,
मैं तो अपने गिरधर की,
हो गयी रे प्रेम दीवानी,
छोड़ी रजधानी तेरी राणा,
मुझको तो वृन्दावन जाना,
मुझको तो वृन्दावन जाना।।
एक ना मानूंगी मैं,
वृन्दावन जाउंगी मैं,
अपने गिरधर के आगे,
नाचूंगी गाऊँगी मैं,
विरहा की हूँ मैं मारी,
छोड़ के महल अटारी,
मन मोहन की मैं प्यारी,
दुनिया से होके न्यारी,
लेके चली प्रेम का नज़राना,
मुझको तो वृँदावन जाना,
मुझको तो वृन्दावन जाना।।
पल पल तड़पु मैं ऐसे,
मछली बिन जल के जैसे,
अपने गिरधर के बिन मैं,
जीवन जियूँगी कैसे,
पिया बिन रह ना पाऊँ,
किसको ये दर्द सुनाऊँ,
दर्शन बिन गिरधर के मैं,
कैसे मैं जनम बिताऊं,
उनको ही सर्वस्व मैंने माना,
मुझको तो वृँदावन जाना,
मुझको तो वृन्दावन जाना।।
गिरधर मेरे मन भाया,
मैं गिरधर के मन भायी,
मीरा की नटनागर संग,
हो गयी है प्रेम सगाई,
गिरधर के प्रेम में घायल,
पैरो में बांध के पायल,
नाचूंगी बनके पागल,
चरणों में बीते हर पल,
लौट के वापस नहीं आना,
मुझको तो वृँदावन जाना,
मुझको तो वृन्दावन जाना।।
तोड़ के सारे बंधन,
मीरा चली वृंदावन,
अपने गिरधर नागर पे,
न्योछावर कर दिया जीवन,
मीरा की प्रेम कहानी,
सारी दुनिया ने जानी,
भक्तो के आगे प्रभु की,
चलती है ना मनमानी,
‘चित्र विचित्र' ने भी ठाना,
मुझको तो वृँदावन जाना,
मुझको तो वृन्दावन जाना।।
ना चाहूँ हीरे मोती,
ना चाहूँ सोना चांदी,
मैं तो अपने गिरधर की,
हो गयी रे प्रेम दीवानी,
छोड़ी रजधानी तेरी राणा,
मुझको तो वृन्दावन जाना,
मुझको तो वृन्दावन जाना।।
स्वर - श्री चित्र विचित्र जी महाराज।
शेयर करें:
पिछला भजन (shree Radha rani bhajan)
राधा नाम लेते लेते मेरी उम्र बीत जाए लिरिक्स
अगला भजन (shree Radha rani bhajan)
अगर श्यामा जु ना होती तो हम जैसो का क्या होता भजन लिरिक्स
इस श्रेणी के लोकप्रिय भजन (shree Radha rani bhajan)सभी shree Radha rani bhajan भजन देखें →
यदि आप shree Radha rani bhajan के अन्य पावन भजन, आरती और पद पढ़ना चाहते हैं, तो हमारे सम्पूर्ण shree Radha rani bhajan संग्रह को अवश्य देखें। नीचे इसी श्रेणी के सबसे लोकप्रिय भजन प्रस्तुत हैं:

राधा नाम लेते लेते मेरी उम्र बीत जाए लिरिक्स
Shree Radha Rani 460
🕉️
अगर श्यामा जु ना होती तो हम जैसो का क्या होता भजन लिरिक्स
Shree Radha Rani 384

हे बनवारी तरसे है नैना भजन लिरिक्स
Shree Radha Rani 201

मीरा हो गई रे दीवानी घनश्याम की लगन लगी हरी नाम की
Shree Radha Rani 184
🕉️
शाम ढली और श्याम न आये भजन लिरिक्स
Shree Radha Rani 120

बरसाने में बंगला देखा बंगला राधे रानी का लिरिक्स
Shree Radha Rani 95
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)
प्रश्न 1:"मुझको तो वृन्दावन जाना भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?
यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।
प्रश्न 2:क्या भजमन पर "मुझको तो वृन्दावन जाना भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?
हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "मुझको तो वृन्दावन जाना भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।
भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ
प्रकाशित टिप्पणियाँ
टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...
Tags:#Radha Rani bhajans
