भजमन - संतों के संग
अपडेट: 22 अगस्त 20265 व्यूज
18px

ओ बरसाने वारी अपनी कृपा बरसा भजन लिरिक्स

ओ बरसाने वारी अपनी कृपा बरसा,
द्वार तिहारे नैना निहारे,
नज़रें रहम की करा,
ओ बरसानें वारी अपनी कृपा बरसा।।
तेरा ही नाम हो जीवन की शाम हो,
राधे राधे राधे राधे आखरी ये नाम हो,
तुझको पुकारूँ तुमको निहारूं,
मैं फिर रहा,
ओ बरसानें वारी अपनी कृपा बरसा।।
दुनिया से हारा तेरा सहारा,
तेरे सिवा कोई दूजा न हमारा,
हार गया हूँ रो मैं रहा हूँ,
मैं की करा,
ओ बरसानें वारी अपनी कृपा बरसा।।
हर लो बाधा मेरी श्री राधा,
तेरे बिन मेरा कोई ना राधा,
कष्ट मिटा दे पार लगा दे,
सुनले ज़रा,
ओ बरसानें वारी अपनी कृपा बरसा।।
ओ बरसाने वारी अपनी कृपा बरसा,
द्वार तिहारे नैना निहारे,
नज़रें रहम की करा,
ओ बरसानें वारी अपनी कृपा बरसा।।
Singer& Writer - Bal Vyas Vivek Ji Maharaj
शेयर करें:

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...