भजमन - संतों के संग
श्रेणियाँ
shree Radha rani bhajan
0 व्यूज
18px

ओय राधे प्यार ना करियो दिल टूट जाता भजन लिरिक्स

ओय राधे प्यार ना करियो,
करियो दिल टूट जाता है,
चाहत की बात ना करियो,
डरियो दिल टूट जाता है,
दिल दीवाना तू ना आना,
दिल की बातों में सोच ले,
ओय राधे प्यार ना करीयो,
करियो दिल टूट जाता है।।
तर्ज - ओय राजू प्यार ना करियो
मैने अपने दिल को,
मेरे दिल ने मुझको रोका,
प्यार है क्या एक मस्त हवा का,
आता जाता झोका,
जान गवा बैठा जिसने,
खेला ये खेल दिलों का,
ओय राधे प्यार ना करीयो,
करियो दिल टूट जाता है।।
पहले पहले कान्हा से,
अच्छी लगती मुलाकाते,
उसके बाद ना पूछो,
कैसे कटती है राते,
रस्ते में रह जाती है,
अरमानो की बाराते,
ओय राधे प्यार ना करीयो,
करियो दिल टूट जाता है।।
प्यार में अपनी जान भी,
हो जाती है चीज पराई,
दिल में बसने वाले,
अक्सर होते है हरजाई,
हमने भी ये तब जाना,
जब जो चोट जिगर पर खाई,
ओय राधे प्यार ना करीयो,
करियो दिल टूट जाता है।।
ओय राधे प्यार ना करीयो,
करियो दिल टूट जाता है,
चाहत की बात ना करियो,
डरियो दिल टूट जाता,
दिल दीवाना तू ना आना,
दिल की बातों में सोच ले,
ओय राधे प्यार ना करियो,
करियो दिल टूट जाता है।।
Video Not Available..
 
शेयर करें:
ओय राधे प्यार ना करियो दिल टूट जाता भजन लिरिक्स | भजमन