भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20260 व्यूज
18px

पावन किशोरी जी तुम्हरे चरण श्री चरणन में दे दो शरण

पावन किशोरी जी तुम्हरे चरण,
श्री चरणन में दे दो शरण,
श्री चरणन में दे दो शरण।।
जिन चरणों में रहे नन्द नंदन,
मस्तक धरो मेरे करूँ मैं वंदन,
अति सुखदाई तारण तरण,
अति सुखदाई तारण तरण,
श्री चरणन में दे दो शरण,
श्री चरणन में दे दो शरण।।
चरण शरण बिन मरना भी भारी,
हारा हूँ कर्मो से तरना भी भारी,
भटकन मेरी अब करलो हरण,
भटकन मेरी अब करलो हरण,
श्री चरणन में दे दो शरण,
श्री चरणन में दे दो शरण।।
ब्रज रज माहि दे दो ठिकाना,
ब्रज में रज बन रहूँ बरसाना,
करूँ रसिकन पग धूलि धरण,
करूँ रसिकन पग धूलि धरण,
श्री चरणन में दे दो शरण,
श्री चरणन में दे दो शरण।।
तुम्हरे चरण त्रिलोकी समाए,
गोपाली को पागल बनाए,
तन मन धन चरणन अर्पण,
तन मन धन चरणन अर्पण,
श्री चरणन में दे दो शरण,
श्री चरणन में दे दो शरण।।
पावन किशोरी जी तुम्हरे चरण,
श्री चरणन में दे दो शरण,
श्री चरणन में दे दो शरण।।
स्वर - त्रिलोकी नाथ दास जी।
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"पावन किशोरी जी तुम्हरे चरण श्री चरणन में दे दो शरण" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "पावन किशोरी जी तुम्हरे चरण श्री चरणन में दे दो शरण" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "पावन किशोरी जी तुम्हरे चरण श्री चरणन में दे दो शरण" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...