भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20261 व्यूज
18px

परदा ना कर पुजारी दिखने दे राधा प्यारी पूर्णिमा दीदी भजन

परदा ना कर पुजारी,
दिखने दे राधा प्यारी,
परदा ना कर पूजारी,
दिखने दे राधा प्यारी,
मेरे पास वक्त कम है,
मेरे पास वक्त कम है,
और बातें है ढेर सारी,
पर्दा ना कर पुजारी,
दिखने दे राधा प्यारी।।
कहने दे मुझको मेरे,
मन में जो चल रहा है,
इक आस के सहारे,
जीवन निकल रहा है,
बड़ी मुश्किलों को सहकर,
बड़ी मुश्किलों को सहकर,
आई है मेरी बारी,
पर्दा ना कर पुजारी,
दिखने दे राधा प्यारी।।
जग ने जो तीर मारे,
मै थक के गिर पड़ी थी,
जब होश आई मुझको,
श्यामा सामने खड़ी थी,
फिर हाथ ऐसा थामा,
फिर हाथ ऐसा थामा,
चढ़ी नाम की खुमारी,
पर्दा ना कर पुजारी,
दिखने दे राधा प्यारी।।
भव सिंधु में गिरी थी,
कैसे मुझे उबारा,
मै खुद नहीं हूँ आई,
इनका हुआ इशारा,
क्या क्या सुनाए तुमको,
क्या क्या सुनाए तुमको,
हरिदासी ये बिचारी,
पर्दा ना कर पुजारी,
दिखने दे राधा प्यारी।।
परदा ना कर पुजारी,
दिखने दे राधा प्यारी,
मेरे पास वक्त कम है,
मेरे पास वक्त कम है,
और बातें है ढेर सारी,
पर्दा ना कर पुजारी,
दिखने दे राधा प्यारी।।
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"परदा ना कर पुजारी दिखने दे राधा प्यारी पूर्णिमा दीदी भजन" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "परदा ना कर पुजारी दिखने दे राधा प्यारी पूर्णिमा दीदी भजन" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "परदा ना कर पुजारी दिखने दे राधा प्यारी पूर्णिमा दीदी भजन" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...