भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20260 व्यूज
18px

पायो जी मैंने पायो श्री राधे नाम धन पायो भजन लिरिक्स

पायो जी मैंने पायो,
श्री राधे नाम धन पायो,
गायों जी मैने गायों,
श्री गुरु नाम जब गायों,
और ना अब कुछ चाहूं,
सब कुछ मैंने पायो,
सब कुछ मैंने पायो,
पायोजी मैंने पायो,
श्री राधे नाम धन पायो,
गायों जी मैंने गायों,
श्री गुरु नाम जब गायों,
श्री राधे नाम धन पायो।।
गुरु शरण में ज्ञान मिले,
राधे शरण में प्यार,
दोनों ही हे दया के सागर,
ममता के भंडार,
सच्चा धनवान तो है वो,
जिसने इनको ध्यायो,
जिसने इनको ध्यायो,
पायोजी मैंने पायो,
श्री राधे नाम धन पायो।।
जन्म जन्म से भटके हुए को,
गुरु दिखाते राह,
राधे की चौखट पर आकर,
मत कर तू परवाह,
सब कुछ उन्हें मिला है,
जिसने शीश झुकायो,
जिसने शीश झुकायो,
पायोजी मैंने पायो,
श्री राधे नाम धन पायो।।
गुरु मिलन से पहले,
मैंने लाखों कष्ट उठाए,
जीवन के अनमोल पल,
यूं ही व्यर्थ गवाए,
हरि मिलन होगा कैसे,
गुरु ने मोहे बतायो,
गुरु ने मोहे बतायो,
पायोजी मैंने पायो,
श्री राधे नाम धन पायो।।
पायो जी मैंने पायो,
श्री राधे नाम धन पायो,
गायों जी मैने गायों,
श्री गुरु नाम जब गायों,
और ना अब कुछ चाहूं,
सब कुछ मैंने पायो,
सब कुछ मैंने पायो,
पायोजी मैंने पायो,
श्री राधे नाम धन पायो,
गायों जी मैंने गायों,
श्री गुरु नाम जब गायों,
श्री राधे नाम धन पायो।।
गायक - श्री देवकीनंदन ठाकुर जी,
प्रेषक - शेखर चौधरी,
मो - 9074110618
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"पायो जी मैंने पायो श्री राधे नाम धन पायो भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "पायो जी मैंने पायो श्री राधे नाम धन पायो भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "पायो जी मैंने पायो श्री राधे नाम धन पायो भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...