भजमन - संतों के संग
श्रेणियाँ
shree Radha rani bhajan
0 व्यूज
18px

पिले अमृत तू राधे जी के नाम का भजन लिरिक्स

पिले अमृत तू राधे जी के नाम का,
तुझे दर्शन मिलेगा घनश्याम का,
तुझे दर्शन मिलेगा घनश्याम का।।
तर्ज - मनिहारी का भेष बनाया।
ये दो अक्षर का नाम सीधा साधा,
राधा बोले तो मिट जाए बाधा,
प्याला भर भर पियेजा बिना दाम का,
तुझे दर्शन मिलेगा घनश्याम का,
तुझे दर्शन मिलेगा घनश्याम का।।
कान्हा खुश रहते राधेजी के नाम से,
प्रेम राधे का सच्चा घनश्याम से,
राधे नाम का है मंत्र बड़े काम का,
तुझे दर्शन मिलेगा घनश्याम का,
तुझे दर्शन मिलेगा घनश्याम का।।
राधे राधे मिला दे मुझे श्याम से,
मंत्र जपते रहो इस जुबान से,
ले ले नियम सुबह शाम का,
तुझे दर्शन मिलेगा घनश्याम का,
तुझे दर्शन मिलेगा घनश्याम का।।
नाम राधे बड़ा अनमोल है,
जग में यही प्यारे प्यारे बोल है,
यही कहना है वेद पुराण का,
तुझे दर्शन मिलेगा घनश्याम का,
तुझे दर्शन मिलेगा घनश्याम का।।
पिले अमृत तू राधे जी के नाम का,
तुझे दर्शन मिलेगा घनश्याम का,
तुझे दर्शन मिलेगा घनश्याम का।।
Singer - Aman Mishra
शेयर करें:
पिले अमृत तू राधे जी के नाम का भजन लिरिक्स | भजमन