भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20260 व्यूज
18px

राधा नाम जपा कर बन्दे काम यही बस आएगा लिरिक्स

राधा नाम जपा कर बन्दे,
दोहा - बरसाने की रज अमृत है,
पावन है ब्रज धाम,
तू ना भटके फिर लख चौरासी,
बस गा ले राधा नाम।
राधा नाम जपा कर बन्दे,
काम यही बस आएगा,
अटल विजय होगी तेरी,
तू सांवरिया को पायेगा,
राधा नाम जपा कर बन्दें।।
देखे - राधा राधा नाम हमको।
इस जग के झूठे चक्कर में,
तू फिरता मारा मारा
अंत समय कोई काम ना आवे,
चाहे हो जितना प्यारा,
राधे नाम का अमृत पी तू,
और ना कुछ ले जाएगा,
अटल विजय होगी तेरी,
तू सांवरिया को पायेगा,
राधा नाम जपा कर बन्दें।।
अपनों साँसों की माला पे,
राधे राधे गाया कर
आठों याम इसी अमृत की,
धारा में तू नहाया कर,
श्री चरणों में अर्पण हो जा,
नहीं तो धोखा खायेगा,
अटल विजय होगी तेरी,
तू सांवरिया को पायेगा,
राधा नाम जपा कर बन्दें।।
अपने भक्तो पे करुणामयी,
इतनी कृपा कर देना,
जो भी आये द्वार तुम्हारे,
उसकी झोली भर देना,
राधे नाम से तू ‘धर्मेंद्र',
भव सागर तर जाएगा,
अटल विजय होगी तेरी,
तू सांवरिया को पायेगा,
राधा नाम जपा कर बन्दें।।
राधा नाम जपा कर बन्दें,
काम यही बस आएगा,
अटल विजय होगी तेरी,
तू सांवरिया को पायेगा,
राधा नाम जपा कर बन्दें।।
Singer - Kanhaiya Das Ji Maharaj
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"राधा नाम जपा कर बन्दे काम यही बस आएगा लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "राधा नाम जपा कर बन्दे काम यही बस आएगा लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "राधा नाम जपा कर बन्दे काम यही बस आएगा लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...