भजमन - संतों के संग
अपडेट: 27 अगस्त 20261 व्यूज
18px

राधा नाम जपते जपते मेरी उम्र बीत जाए लिरिक्स

राधा नाम जपते जपते,
मेरी उम्र बीत जाए,
मुझे मौत भी जो आये,
श्री वृन्दावन में आये,
राधां नाम जपते जपते,
मेरी उम्र बीत जाए।।
तर्ज - तुझे प्यार करते करते।
मैं इक पतित अधम हूँ,
तुम हो पतीत पावन,
आये शरण मे तेरी,
भवपार कर दो मोहन,
दरवार पड़ा तेरे,
अपनाले या ठुकराए,
राधां नाम जपते जपते,
मेरी उम्र बीत जाए।।
मैं अपने सर को तेरे,
चरणों मे यूं झुका दूँ,
तेरी इक झलक मिले तो,
दुनिया को मैं भुला दूँ,
मेरी रसना तेरी महिमा,
जिंदगी भर गुन गुनाये,
राधां नाम जपते जपते,
मेरी उम्र बीत जाए।।
मुझे वृन्दावन बुलाया,
ये कृपा नही तो क्या है,
ब्रिज धाम में बसाया,
ये दया नही तो क्या है,
‘राजू बिदुआ' तेरी रहमत,
सेवक ये तेरी करुणा,
जिंदगी भर न भूल पाए,
राधां नाम जपते जपते,
मेरी उम्र बीत जाए।।
राधा नाम जपते जपते,
मेरी उम्र बीत जाए,
मुझे मौत भी जो आये,
श्री वृन्दावन में आये,
राधां नाम जपते जपते,
मेरी उम्र बीत जाए।।
गायक - राजू बिदुआ देवरा।
9179117103
https://youtu.be/5Im1rL7gXd0
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"राधा नाम जपते जपते मेरी उम्र बीत जाए लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "राधा नाम जपते जपते मेरी उम्र बीत जाए लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "राधा नाम जपते जपते मेरी उम्र बीत जाए लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...