भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 202610 व्यूज
18px

राधा रानी दया करके बरसाना बसा लेना भजन लिरिक्स

राधा रानी दया करके,
बरसाना बसा लेना,
चरणों में श्यामाजू,
थोड़ी सी जगह देना,
राधा रानी दया करकें,
बरसाना बसा लेना।।
संसारिक दौलत की,
मुझे कुछ भी चाह नही,
शौहरत और जन्नत की,
कोई परवाह नही,
दो बूंदे रहमत की,
दो बूंदे रहमत की,
मुझ पर बरसा देना,
राधा रानी दया करकें,
बरसाना बसा लेना।।
भटके हुऐ भगतों का,
विश्वास तुम्ही तो हो,
‘पागल' जैसे रसिकों की,
ईक आस तुम्ही तो हो,
चरणों से लगाकर के,
चरणों से लगाकर के,
जो चाहे सजा देना,
राधा रानी दया करकें,
बरसाना बसा लेना।।
तेरी याद ने श्यामाजू,
मुझे कितना रुलाया है,
जग ढूंढ लिया सारा,
कहीं चैन ना पाया है,
‘मामा' को चौखट का,
‘मामा' को चौखट का,
कुत्ता ही बना लेना,
राधा रानी दया करकें,
बरसाना बसा लेना।।
राधा रानी दया करके,
बरसाना बसा लेना,
चरणों में श्यामाजू,
थोड़ी सी जगह देना,
राधा रानी दया करकें,
बरसाना बसा लेना।।
- गायक एवं प्रेषक -
रसिक पागल मामा।
9991515880
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"राधा रानी दया करके बरसाना बसा लेना भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "राधा रानी दया करके बरसाना बसा लेना भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "राधा रानी दया करके बरसाना बसा लेना भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...