भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20262 व्यूज
18px

राधा रानी है मेरो नाम राधा कृष्ण भजन लिरिक्स

राधा रानी है मेरो नाम,
कजरारे नैनो वाली,
तू ज्यो फूलों की डाली,
दीवानो हेग्यौ तेरो श्याम,
क्या है बता दे तेरो नाम,
जा रे जा नटखट ग्वाले,
डोरे क्यों मोपे डाले,
करे छिछोरी सरेआम,
दूजो नहीं क्या तोये काम,
दूजो नहीं क्या तोये काम।।
तर्ज - कजरा मोहब्बत वाला।
सखियों संग आई तू क्यों,
सोलह श्रृंगार करके,
सर की चुनरिया तेरी,
क्यों बारम्बार सरके,
मुड़ मुड़ के देखे तू क्यों,
अखियों में प्यार भरके,
चंदा से मुखड़े वाली,
आ चल गोरी नखराली,
तोहे मैं घुमा दूँ मेरो गाँव,
क्या है बता दे तेरो नाम।।
गोकुल मैं घुमन आई,
संग में सोटा भी ल्याई,
रस्ता रोके ना वरना,
होवेगी तेरी कुटाई,
भागेगो सरपट छोरे,
करतो तू माई माई,
तू ना पहचाने मोहे,
आ चल बता दूँ तोहे,
राधा रानी है मेरो नाम,
बरसानो प्यारो मेरो गांव।।
जन्मो जन्मो से तेरी,
मेरी है प्रेम कहानी,
चंदा से सूरज से भी,
अपनी ये प्रीत पुरानी,
आगे भी युगो युगो तक,
जाएगी सदा बखानी,
तेरा ये रूप निहारे,
राधे ब्रजराज उचारे,
कर ले सगाई बात मान,
जोड़ी युगल है राधे श्याम।।
कजरारे नैनो वाली,
तू ज्यो फूलों की डाली,
दीवानो हेग्यौ तेरो श्याम,
क्या है बता दे तेरो नाम,
जा रे जा नटखट ग्वाले,
डोरे क्यों मोपे डाले,
करे छिछोरी सरेआम,
दूजो नहीं क्या तोये काम,
दूजो नहीं क्या तोये काम।।
Singer - Pintu Sharma & Tatsha Gupta
https://youtu.be/Ch5fYr490hs
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"राधा रानी है मेरो नाम राधा कृष्ण भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "राधा रानी है मेरो नाम राधा कृष्ण भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "राधा रानी है मेरो नाम राधा कृष्ण भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...