भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20260 व्यूज
18px

राधा रानी के चरणों में निकलेगा दम भजन लिरिक्स

राधा रानी के चरणों में निकलेगा दम,
बरसाने में ही लूंगी अगला जन्म,
बरसाने में ही होगा हर एक जन्म,
हो राधा रानी के चरणों में निकलेगा दम।।
छोड़ अटारी बैकुंठ न जाऊं,
लाडली लाड निहारु,
देवकृपा त्रिलोकी मुख की,
एक मुस्कान पे वारू,
इनके चरणों से दूर ना जाएगे हम,
हो राधा रानी के चरणों में निकलेगा दम।।
दया करो वृषभानु नंदिनी,
राखो अपनी चेरी,
इस जंजाल से मोहे निकालो,
नाही करो अब देरी,
जग जंजाल से मोहे निकालो,
नाही करो अब देरी,
तुम हो करुणामयी,
मैं हूं तेरी शरण,
हो राधा रानी के चरणों में निकलेगा दम।।
अखियन सों भीतर आ जाओ,
हृदय कुंज बिराजो,
पायल की झंकार से मन में,
अनहद नाद बजा दो,
मेरे मस्तक पर रख दो,
यह कोमल चरण,
हो राधा रानी के चरणों में निकलेगा दम।।
राधे राधे रटते रटते,
बृजवासी बन जाऊं,
हरी दासन की चौखट पा के,
हरी दासी बन जाऊं,
फिर अकेले में बैठी करूंगी भजन,
मेरे मस्तक पर रख दो,
यह कोमल चरण,
हो राधा रानी के चरणों में निकलेगा दम।।
राधा रानी के चरणों में निकलेगा दम,
बरसाने में ही लूंगी अगला जन्म,
बरसाने में ही होगा हर एक जन्म,
हो राधा रानी के चरणों में निकलेगा दम।।
स्वर - साध्वी पूर्णिमा जी दीदी।
प्रेषक - Anju gagneja
9756465425
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"राधा रानी के चरणों में निकलेगा दम भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "राधा रानी के चरणों में निकलेगा दम भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "राधा रानी के चरणों में निकलेगा दम भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...