भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 202637 व्यूज
18px

राधा रानी प्रगट भयी आज बधाई बाजे बरसाने भजन लिरिक्स

राधा रानी प्रगट भयी आज,
बधाई बाजे बरसाने,
बधाई बाजे बरसाने,
बधाई बाजे बरसाने,
गावे मंगल रसिक समाज,
बधाई बाजे बरसाने,
राधा रानी प्रकट भई आज,
बधाई बाजे बरसाने।।
तीनों लोक की स्वामिनी आई,
बरसाने में खुशियाँ छाई,
सब बिगड़े बन गए काज,
बधाई बाजे बरसाने,
राधा रानी प्रकट भई आज,
बधाई बाजे बरसाने।।
किरती मैया गोद खिलावे,
भानु बाबा भण्डार लुटावे,
प्रकटी रसिकन सरताज,
बधाई बाजे बरसाने,
राधा रानी प्रकट भई आज,
बधाई बाजे बरसाने।।
प्रकट भई हरिदास दुलारी,
श्याम प्यारी कुञ्ज बिहारी,
भयो आनंद निधिवन आज,
बधाई बाजे बरसाने,
राधा रानी प्रकट भई आज,
बधाई बाजे बरसाने।।
दास जनम की देवे बधाई,
बड़े भाग्य से ये घड़ी आई,
करे किस्मत पर सब नाज,
बधाई बाजे बरसाने,
राधा रानी प्रकट भई आज,
बधाई बाजे बरसाने।।
राधा रानी प्रगट भयी आज,
बधाई बाजे बरसाने,
बधाई बाजे बरसाने,
बधाई बाजे बरसाने,
गावे मंगल रसिक समाज,
बधाई बाजे बरसाने,
राधा रानी प्रकट भई आज,
बधाई बाजे बरसाने।।
स्वर - श्री कुंजबिहारी दास जी महाराज।
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"राधा रानी प्रगट भयी आज बधाई बाजे बरसाने भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "राधा रानी प्रगट भयी आज बधाई बाजे बरसाने भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "राधा रानी प्रगट भयी आज बधाई बाजे बरसाने भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...