भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20260 व्यूज
18px

राधा रानी प्यारी बिरज की महारानी भजन लिरिक्स

राधा रानी,
राधा रानी प्यारी बिरज की महारानी,
वृन्दावन की अजब है लीला,
देवो ने भी मानी,
श्यामा श्याम बिराजे कुंजन,
मुक्ति भरे यहां पानी,
राधा रानी राधा रानी प्यारी,
बिरज की महारानी।।
खोर सांकरी अति ही प्यारी,
जहां लियो दही दान,
बरसाने की गैल में आए के,
फोड़े मटकी श्याम,
लिए संग ग्वालन की टोली,
गोपीन के घर जाए,
छीके ऊपर रखी मटुकिया,
फोड़ फोड़ के खाए,
राधा रानी राधा रानी प्यारी,
बिरज की महारानी।।
प्रेम वाणी में यशोमती मैया,
कहत हरी सो रिसाय,
दारी के इत उत भागत है,
दियो मोहे थकाय,
ब्रह्मा आए शिव जी आए,
पार न याको पायो,
निर्गुण ब्रह्मा ब्रज की गोपिन,
घर-घर नाच नचायो,
राधा रानी राधा रानी प्यारी,
बिरज की महारानी।।
‘संजीव' की अभिलाष यही,
अपनी शरण रख लीजो,
वृंदावन को बसिवो दीजे,
श्याम चरण रज दीजे,
श्रीनिधिवन में बैठ लाडली,
प्यारी मान बढ़ावे,
रूप देखकर मोहन रीझे,
चरणन आए दबावे,
राधा रानी राधा रानी प्यारी,
बिरज की महारानी।।
राधा रानी,
राधा रानी प्यारी बिरज की महारानी,
वृन्दावन की अजब है लीला,
देवो ने भी मानी,
श्यामा श्याम बिराजे कुंजन,
मुक्ति भरे यहां पानी,
राधा रानी राधा रानी प्यारी,
बिरज की महारानी।।
Singer - Sanjiv Krishna Thakur Ji
Upload By - Rishi Vijayvargiya
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"राधा रानी प्यारी बिरज की महारानी भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "राधा रानी प्यारी बिरज की महारानी भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "राधा रानी प्यारी बिरज की महारानी भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...