भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20260 व्यूज
18px

राधे नाम का लूट खजाना बन जा राधे का दीवाना

राधे नाम का लूट खजाना,
बन जा राधे का दीवाना,
तुझको मिल जाएंगे श्याम,
तुझको मिल जाएंगे श्याम।bd।
तर्ज - हमने आँगन नहीं बुहारा।
राधे राधे जपे जा किस्मत,
खुल जाएगी तेरी,
राधे किरपा दिखलाने में,
ना करती है देरी,
तू चरणों में शीश झुकाना,
राधे नाम का गाले गाना,
तुझको मिल जाएंगे श्याम,
तुझको मिल जाएंगे श्याम।bd।
राधे नाम की मस्ती में,
सुध बुध अपनी बिसरा दे,
राधे नाम की शक्ति पल में,
तेरे भाग जगा दे,
अपना हाल तू इसे सुनाना,
अपनी बात तू इसे बताना,
तुझको मिल जाएंगे श्याम,
तुझको मिल जाएंगे श्याम।bd।
राधे चरण की धूलि तू,
अपने मस्तक लगवाले,
बंद पड़ी तकदीर के ताले,
पल में ही खुलवाले,
जिन चरणों में झुके जमाना,
तू भी उसको शीश झुकाना,
तुझको मिल जाएंगे श्याम,
तुझको मिल जाएंगे श्याम।bd।
सच कहता हूं राधे रानी,
बड़ी है दीन दयालु,
सारे जग पे किरपा करती,
ऐसी है कृपालु,
गर तुझको है काम बनाना,
तो चरणों से दूर ना जाना,
तुझको मिल जाएंगे श्याम,
तुझको मिल जाएंगे श्याम।bd।
राधे नाम का लूट खजाना,
बन जा राधे का दीवाना,
तुझको मिल जाएंगे श्याम,
तुझको मिल जाएंगे श्याम।bd।
Singer - Upasana Mehta
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"राधे नाम का लूट खजाना बन जा राधे का दीवाना" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "राधे नाम का लूट खजाना बन जा राधे का दीवाना" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "राधे नाम का लूट खजाना बन जा राधे का दीवाना" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...