भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 202613 व्यूज
18px

राधे प्यार तेरा हम पाने हाँ बरसाने आ गए भजन लिरिक्स

राधे प्यार तेरा हम पाने,
हाँ बरसाने आ गए,
श्यामा प्यार तेरा हम पाने,
हाँ बरसाने आ गए,
लाढ़ो प्यार तेरा हम पाने,
हाँ बरसाने आ गए।।
जो तेरे बरसाने आवे,
तेरी कृपा उस पर हो जावे,
तेरी कृपा दृष्टि को पाने,
हाय बरसाने आ गए,
श्यामा प्यार तेरा हम पाने,
हाँ बरसाने आ गए।।
बरसाने को तत्व यह जानो,
अमृत रस बरस रह्यो बरसानो,
रस गंगा में गोते लगाने,
हाँ बरसाने आ गए,
श्यामा प्यार तेरा हम पाने,
हाँ बरसाने आ गए।।
करुणामई सरकार तुम्ही हो,
मेरी प्राण आधार तुम्ही हो,
तुम्हें दिल का हाल सुनाने,
हाँ बरसाने आ गए,
श्यामा प्यार तेरा हम पाने,
हाँ बरसाने आ गए।।
प्यार मिला तेरा जी भर के,
जाने को अब दिल ना थिरके,
तेरे आंचल में सुख पाने,
हाँ बरसाने आ गए,
श्यामा प्यार तेरा हम पाने,
हाँ बरसाने आ गए।।
राधे प्यार तेरा हम पाने,
हाँ बरसाने आ गए,
श्यामा प्यार तेरा हम पाने,
हाँ बरसाने आ गए,
लाढ़ो प्यार तेरा हम पाने,
हाँ बरसाने आ गए।।
Upload By - Karan kathuria
9560170932
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"राधे प्यार तेरा हम पाने हाँ बरसाने आ गए भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "राधे प्यार तेरा हम पाने हाँ बरसाने आ गए भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "राधे प्यार तेरा हम पाने हाँ बरसाने आ गए भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...