भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 202613 व्यूज
18px

राधे राधे बोल श्याम आएँगे आएँगे श्याम आएँगे भजन लिरिक्स

राधे राधे बोल श्याम आएँगे,
आएंगे श्याम आएंगे,
वृन्दावन कहाँ दूर है,
बरसाना कहाँ दूर है,
सब तेरी नजर का कसूर है,
राधें राधें बोल श्याम आएंगे,
आएंगे श्याम आएंगे।।
तर्ज - धीरे धीरे बोल कोई।
निकलेगा तेरी भक्ति का परिणाम,
तेरे घर भी आएँगे घनश्याम,
बस याद कर, फरियाद कर,
ना यूँ जीवन बर्बाद कर,
बीतें दिन लौट ना आएँगे,
राधें राधें बोल श्याम आएँगे,
आएँगे श्याम आएँगे।।
ना देखे कोई धर्म करम ना जात,
जाने बस भक्तों के दिल की बात,
वो सब जान ले, पहचान ले,
वो सब जान ले, पहचान ले,
इक बार वो अपना मान ले,
फिर आकर गले लगाएँगे,
राधें राधें बोल श्याम आएँगे,
आएँगे श्याम आएँगे।।
लाखों में किसी एक को चुनते है,
अन्दर की आवाज को सुनते है,
सब जान ले, पहचान ले,
इक बार वो अपना मान ले,
फिर आकर गले लगाएँगे,
राधें राधें बोल श्याम आएँगे,
आएँगे श्याम आएँगे।।
प्रेम के आंसू जिनके बहते है,
उनके तो हरी अंग संग रहते है,
मैं भी प्यासी हूँ, हरिदासी हूँ,
मैं भी प्यासी हूँ, हरिदासी हूँ,
राधा जु की खासम ख़ास हूँ,
सुनकर प्रभु देर ना लाएंगे,
राधें राधें बोल श्याम आएँगे,
आएँगे श्याम आएँगे।।
राधे राधे बोल श्याम आएँगे,
आएंगे श्याम आएंगे,
वृन्दावन कहाँ दूर है,
बरसाना कहाँ दूर है,
सब तेरी नजर का कसूर है,
राधें राधें बोल श्याम आएंगे,
आएंगे श्याम आएंगे।।
स्वर - साध्वी पूर्णिमा दीदी जी।
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"राधे राधे बोल श्याम आएँगे आएँगे श्याम आएँगे भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "राधे राधे बोल श्याम आएँगे आएँगे श्याम आएँगे भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "राधे राधे बोल श्याम आएँगे आएँगे श्याम आएँगे भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...