भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20261 व्यूज
18px

राधे रानी थारी नौकरी करे नसीबो वाला भजन लिरिक्स

राधे रानी थारी नौकरी,
करे नसीबो वाला,
करे नसीबो वाला कोई,
करे नसीबो वाला कोई,
करे जी किस्मत वाला,
राधें रानी थारी नौकरी,
करे नसीबो वाला।।
श्री चरणों की सेवा दे दे,
श्री चरणों की भक्ति,
जीते जी हो जाए राधे,
जीते जी हो जाए राधे,
फिर तो अपनी मुक्ति,
राधें रानी थारी नौकरी,
करे नसीबो वाला।।
श्री चरणों में ध्यान रहे और,
श्री चरणों में गुजारा,
फिर तो नैया पार लगेगी,
फिर तो नैया पार लगेगी,
मिल जाएगा किनारा,
राधें रानी थारी नौकरी,
करे नसीबो वाला।।
श्री चरणों की धूलि दे दे,
श्री चरणों में ठिकाना,
फिर तो झोली भर जाएगी,
फिर तो झोली भर जाएगी,
ये अनमोल खजाना,
राधें रानी थारी नौकरी,
करे नसीबो वाला।।
श्री चरणों का दर्शन दे दे,
श्री चरणों का प्यार,
फिर तो बनवारी हो जाए,
फिर तो बनवारी हो जाए,
अपना बेड़ा पार,
राधें रानी थारी नौकरी,
करे नसीबो वाला।।
राधे रानी थारी नौकरी,
करे नसीबो वाला,
करे नसीबो वाला कोई,
करे नसीबो वाला कोई,
करे जी किस्मत वाला,
राधें रानी थारी नौकरी,
करे नसीबो वाला।।
स्वर - जयशंकर जी चौधरी।
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"राधे रानी थारी नौकरी करे नसीबो वाला भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "राधे रानी थारी नौकरी करे नसीबो वाला भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "राधे रानी थारी नौकरी करे नसीबो वाला भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...