भजमन - संतों के संग
अपडेट: 22 अगस्त 20260 व्यूज
18px

राधिका बुलाती है श्याम तुम आ जाना

राधिका बुलाती है,
श्याम तुम आ जाना,
बांसुरी बजाके कान्हा,
तान तो सुना जाना,
राधे संग कान्हा जी,
गीत गुनगुना जाना,
राधिका बुलाती हैं,
श्याम तुम आ जाना।।
याद कर रहे हम,
नैन नीर भर भर,
जी रहे है पल पल,
जीएं जैसे मर मर,
नाम ले जब राधा रानी का,
प्रेम तुम लूटा जाना,
भक्तों की तो है ये पुकार,
रास तुम रचा जाना,
राधिका बुलाती हैं,
श्याम तुम आ जाना।।
मन मयूर प्यासा है,
तेरे ही दर्शन को,
कैसे रोक पाए हम,
बावरे से मन को,
बनके तुम माखन चोर,
प्रेम तुम लूटा जाना,
देर क्यों करो छलिया,
प्रीत ये पुरानी है,
राधिका बुलाती हैं,
श्याम तुम आ जाना।।
राधिका बुलाती है,
श्याम तुम आ जाना,
बांसुरी बजाके कान्हा,
तान तो सुना जाना,
राधे संग कान्हा जी,
गीत गुनगुना जाना,
राधिका बुलाती हैं,
श्याम तुम आ जाना।।
Composed by - Sanatani Brothers
Upload By - Bhavesh Bhatnagar
7023342722
शेयर करें:

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...