18px
हे रसना जपले सुबह श्याम राधा जू का पावन नाम
हे रसना जपले सुबह श्याम,
राधा जू का पावन नाम,
राधा राधा जपते जपते,
राधा राधा जपते जपते,
मिल जाएंगे श्याम,
हे रसना जपलें सुबह श्याम,
राधा जू का पावन नाम।।
तर्ज - कन्हैया ले चल परली पार।
राधा नाम को मन में बसा ले,
राधा नाम रसना से गा ले,
सांसों की सरगम से निकले,
सांसों की सरगम से निकले,
राधा जू का नाम,
हे रसना जपलें सुबह श्याम,
राधा जू का पावन नाम।।
कृपामयी सुखकारी है राधा,
कृष्ण भी जपते राधा श्री राधा,
राधा जू का नाम है जपता,
राधा जू का नाम है जपता,
सारा ही बृजधाम,
हे रसना जपलें सुबह श्याम,
राधा जू का पावन नाम।।
जिसने भी राधा को आराधा,
जीवन की सब मिटती बाधा,
खुशियों से दामन भर जाए,
खुशियों से दामन भर जाए,
मिटते कष्ट तमाम,
हे रसना जपलें सुबह श्याम,
राधा जू का पावन नाम।।
राधा नाम बसे जिस मन में,
रोग शोक ना हो जीवन में,
युगल छवि की महिमा,
युगल छवि की महिमा,
‘श्याम' गाएजा निष्काम,
हे रसना जपलें सुबह श्याम,
राधा जू का पावन नाम।।
हे रसना जपले सुबह श्याम,
राधा जू का पावन नाम,
राधा राधा जपते जपते,
राधा राधा जपते जपते,
मिल जाएंगे श्याम,
हे रसना जपलें सुबह श्याम,
राधा जू का पावन नाम।।
भाव एवम स्वर - घनश्याम मिढ़ा।
भिवानी (हरियाणा) 9034121523
शेयर करें:
पिछला भजन (shree Radha rani bhajan)
राधा नाम लेते लेते मेरी उम्र बीत जाए लिरिक्स
अगला भजन (shree Radha rani bhajan)
अगर श्यामा जु ना होती तो हम जैसो का क्या होता भजन लिरिक्स
इस श्रेणी के लोकप्रिय भजन (shree Radha rani bhajan)सभी shree Radha rani bhajan भजन देखें →
यदि आप shree Radha rani bhajan के अन्य पावन भजन, आरती और पद पढ़ना चाहते हैं, तो हमारे सम्पूर्ण shree Radha rani bhajan संग्रह को अवश्य देखें। नीचे इसी श्रेणी के सबसे लोकप्रिय भजन प्रस्तुत हैं:

राधा नाम लेते लेते मेरी उम्र बीत जाए लिरिक्स
Shree Radha Rani 460
🕉️
अगर श्यामा जु ना होती तो हम जैसो का क्या होता भजन लिरिक्स
Shree Radha Rani 384

हे बनवारी तरसे है नैना भजन लिरिक्स
Shree Radha Rani 201

मीरा हो गई रे दीवानी घनश्याम की लगन लगी हरी नाम की
Shree Radha Rani 184
🕉️
शाम ढली और श्याम न आये भजन लिरिक्स
Shree Radha Rani 120

बरसाने में बंगला देखा बंगला राधे रानी का लिरिक्स
Shree Radha Rani 95
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)
प्रश्न 1:"हे रसना जपले सुबह श्याम राधा जू का पावन नाम" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?
यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।
प्रश्न 2:क्या भजमन पर "हे रसना जपले सुबह श्याम राधा जू का पावन नाम" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?
हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "हे रसना जपले सुबह श्याम राधा जू का पावन नाम" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।
भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ
प्रकाशित टिप्पणियाँ
टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...
Tags:#Radha Rani bhajans
