भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20269 व्यूज
18px

सपने में रात में आया मुरली वाला री भजन लिरिक्स

सपने में रात में आया,
मुरली वाला री,
मेरे दिल में बस ग्यो,
श्याम जपू मैं माला री।।
वो बोला सुन मेरी राधा,
मैं तेरे बिना हूँ आधा,
मेरी बंसी तुझे पुकारे,
आ दौड़ी यमुना किनारे,
मुझे ग्वाल बाल में प्यारा,
ग्वाल बाल में प्यारा,
कृष्ण वो काला री,
मेरे दिल में बस ग्यो,
श्याम जपू मैं माला री।।
वो झूले कदम की डारी,
मैं संग में झूलन वारी,
रंग रसिया श्याम मुरारी,
करे मीठी बतिया प्यारी,
जादू सा मो पे करता,
जादू सा मो पे करता,
वो नंद लाला री,
मेरे दिल में बस ग्यो,
श्याम जपू मैं माला री।।
मेरा हाथ पकड़ के डोले,
नैनन की भाषा बोले,
मैं हो गयी श्याम दीवानी,
मोहे दे गयो खास निशानी,
मोहे दे गयो खास निशानी,
मेरा खो गयो खेलन में,
खो गयो खेलन में,
कान का बाला री,
मेरे दिल में बस ग्यो,
श्याम जपू मैं माला री।।
वो नटखट नन्द किशोरा,
छलिया गोकुल का छोरा,
सपने में आन सतावे,
फिर चैन मुझे न आवे,
मेरे मन का कमल खिलावे,
मन का कमल खिलावे,
श्याम गोपाला री,
मेरे दिल में बस ग्यो,
श्याम जपू मैं माला री।।
सपने में रात में आया,
मुरली वाला री,
मेरे दिल में बस ग्यो,
श्याम जपू मैं माला री।।
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"सपने में रात में आया मुरली वाला री भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "सपने में रात में आया मुरली वाला री भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "सपने में रात में आया मुरली वाला री भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...