shree Radha rani bhajan
0 व्यूज
18px
सावन की सबको बधाई श्री राधा रानी झूलन को आई
सावन की सबको बधाई,
श्री राधा रानी झूलन को आई,
झूलन को आई श्यामा,
झूलन को आई,
झूलन को आई श्यामा,
झूलन को आई,
सखियन को संग लाई,
श्री राधा रानी झूलन को आई।।
देखे - सावन की बरसी ठंडी फुहार।
कृष्ण भी झूले संग में राधा भी झूले,
कृष्ण भी झूले संग में राधा भी झूले,
देख युगल छवि सावन भी झूले,
देख युगल छवि सावन भी झूले,
अंबर घटा घिर आई,
श्री राधा रानी झूलन को आई।।
अम्बुआ की डाली शोभा है न्यारी,
अम्बुआ की डाली शोभा है न्यारी,
मस्ती में गाएं बृज की सब नारी,
मस्ती में गाएं बृज की सब नारी,
नाच के चुनरी लहराई,
श्री राधा रानी झूलन को आई।।
धरती भी झूमे सखियां भी झूमे,
धरती भी झूमे सखियां भी झूमे,
हरी भरी बगिया की कलियां भी झूमे,
हरी भरी बगिया की कलियां भी झूमे,
पवन चले पुरवाई,
श्री राधा रानी झूलन को आई।।
रिमझिम रिमझिम मेघा बरसे,
रिमझिम रिमझिम मेघा बरसे,
प्रेम सुधा से तन मन हरसे,
प्रेम सुधा से तन मन हरसे,
धरती भी मुस्कुराई,
श्री राधा रानी झूलन को आई।bd।
प्रेम भरे नैना मुस्काए,
प्रेम भरे नैना मुस्काए,
सखियां सब मिल झूला झुलाए,
सखियां सब मिल झूला झुलाए,
प्रेम की बेला आई,
श्री राधा रानी झूलन को आई।bd।
हरियाली ने श्रृंगार सवारा,
हरियाली ने श्रृंगार सवारा,
महक उठा वृंदावन सारा,
महक उठा वृंदावन सारा,
मंगल धुन है छाई,
श्री राधा रानी झूलन को आई।bd।
सावन की सबको बधाई,
श्री राधा रानी झूलन को आई,
झूलन को आई श्यामा,
झूलन को आई,
झूलन को आई श्यामा,
झूलन को आई,
सखियन को संग लाई,
श्री राधा रानी झूलन को आई।bd।
Video By -
शेयर करें:
Tags:#Radha Rani bhajans
