shree Radha rani bhajan
0 व्यूज
18px
श्री जी ने बुलाया है हमको तो जाना है भजन लिरिक्स
श्री जी ने बुलाया है,
हमको तो जाना है,
हम पागल दीवानों का,
बरसाना ठिकाना है,
श्री जी ने बुलाया हैं,
हमको तो जाना है।।
मेरी श्यामा बुलाए जिसे,
वो लोग निराले है,
हम क्यूँ ना इतराए,
हम बरसाने वाले है,
बरसाने की गलियों में,
मैंने जीवन बिताना है,
श्री जी ने बुलाया हैं,
हमको तो जाना है।।
दुनिया में ना जन्नत में,
जो नजारा अटारी का,
तीनो लोको में फैले ध्वजा,
ऊँचे बरसाने वारी का,
बरसाने की रज में मुझे,
बस यूँ मिल जाना है,
श्री जी ने बुलाया हैं,
हमको तो जाना है।।
कोई चिंता सताए ना डर,
श्यामा के चहेतो को,
लाढ़ो करती है जिसकी फिकर,
लगती ना नजर उनको,
गोपाली को चौखट पे,
जीना मर जाना है,
श्री जी ने बुलाया हैं,
हमको तो जाना है।।
श्री जी ने बुलाया है,
हमको तो जाना है,
हम पागल दीवानों का,
बरसाना ठिकाना है,
श्री जी ने बुलाया हैं,
हमको तो जाना है।।
Singer : Poonam Didi
शेयर करें:
Tags:#Radha Rani bhajans
