भजमन - संतों के संग
अपडेट: 25 अगस्त 20262 व्यूज
18px

श्याम के बिना तुम आधी तुम्हारे बिना श्याम आधे

श्याम के बिना तुम आधी,
तुम्हारे बिना श्याम आधे,
राधे राधे राधे राधे,
राधे राधे राधे राधे,
आठो पहर जो रहे अंग संग,
उस सांवरे की एक झलक,
दिखला दे,
राधे राधे राधे राधे,
राधे राधे राधे राधे।।
मैं तो सांवरे के रंग मे राजी,
बाँध घुघरू भी पग मे नाची,
कैसो निष्ठुर भयो यशोदा का लाला,
बात मेरे ह्रदय की ना मानी,
अपनो के संग यू करते नही,
सांवरे को नेक समझा दे,
राधे राधे राधे राधे,
राधे राधे राधे राधे।।
छवि श्याम की बसाई लई चित मे,
खड़ी बाट निहारू नित्त नित्त मैं,
श्याम के बिना मुझे कुछ नहीं सुझे,
श्याम के बिना जाऊ कित मैं,
कैसे बूझे प्यास नैनो की,
रास्ता कोई तो दिखला दे,
राधे राधे राधे राधे,
राधे राधे राधे राधे।।
कही केशव कही पे कन्हैया,
कही नटवर रास रचैया,
मेरी भी नैय्या अटकी भवर मे,
पार कर देना बन के खिवैया,
विनती मेरी भी इतनी सी,
बंसी बजैया तक पहुचा दे,
राधे राधे राधे राधे,
राधे राधे राधे राधे।।
श्याम के बिना तुम आधी,
तुम्हारे बिना श्याम आधे,
राधे राधे राधे राधे,
राधे राधे राधे राधे,
आठो पहर जो रहे अंग संग,
उस सांवरे की एक झलक,
दिखला दे,
राधे राधे राधे राधे,
राधे राधे राधे राधे।।
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"श्याम के बिना तुम आधी तुम्हारे बिना श्याम आधे" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "श्याम के बिना तुम आधी तुम्हारे बिना श्याम आधे" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "श्याम के बिना तुम आधी तुम्हारे बिना श्याम आधे" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...