भजमन - संतों के संग
अपडेट: 22 अगस्त 20268 व्यूज
18px

श्याम की कोई खबर लाता नहीं भजन लिरिक्स

श्याम की कोई खबर लाता नहीं,
बिन खबर हमसे रहा जाता नहीं।।
जी चाहता है मेरे श्याम,
एक खत लिखूं,
बिन कलम के खत,
लिखा जाता नहीं,
बिन खबर हमसे रहा जाता नहीं,
श्याम की कोई खबर लाता नहीं।।
जी चाहता है मेरे श्याम,
एक पक्षी बनु,
बिन पंख हमसे,
उड़ा जाता नहीं,
बिन खबर हमसे रहा जाता नहीं,
श्याम की कोई खबर लाता नहीं।।
जी चाहता है मेरे श्याम,
तेरी जोगन बनूँ,
दर ब दर हमसे,
फिरा जाता नहीं,
बिन खबर हमसे रहा जाता नहीं,
श्याम की कोई खबर लाता नहीं।।
श्याम की कोई खबर लाता नहीं,
बिन खबर हमसे रहा जाता नहीं।।
शेयर करें:

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...