18px
श्यामा प्यारी कृपा कीजिये चरणों से लगा लीजिये लिरिक्स
श्यामा प्यारी कृपा कीजिये,
दोहा - अब कृपा करो श्यामा प्यारी,
मोहे अपनी शरण लगा लीजे,
बन महल टहलरी रहूं मैं सदा,
बस इतनी आस पूजा दीजे,
विचरत डोलूं ब्रज गलियन में,
बरसाना माहि बसा लीजे,
मैं दिन हिन व्रत शीण प्रिया,
मोहे करुणा कर अपना लीजे,
मोहे करुणा कर अपना लीजे।
श्यामा प्यारी कृपा कीजिये,
चरणों से लगा लीजिये,
बरसाना बसा लीजिये,
मुझको अपना बना लीजिये,
श्यामा प्यारी कृपा कीजिये।।
बरसाने की ऊँची अटारी,
जहाँ विराजे श्यामा प्यारी,
गुण अवगुण ना जानन वारी,
ममता मई वृषभानु दुलारी,
राधे करुणा नजर कीजिये,
आँचल में छुपा लीजिये,
बरसाना बसा लीजिये,
मुझको अपना बना लीजिये,
श्यामा प्यारी कृपा कीजिये।।
बरसाने रस प्रेम अपारा,
बहती है अमृत की धारा,
बेसहारो का है सहारा,
मिलता है यहाँ नन्ददुलारा,
राधे करुणा नजर कीजिये,
प्रीत करना सीखा दीजिये,
बरसाना बसा लीजिये,
मुझको अपना बना लीजिये,
श्यामा प्यारी कृपा कीजिये।।
मोरकुटी पे मोर बिहारी,
प्रेम सरोवर शोभा न्यारी,
गेहबरबन की महिमा भारी,
खोर सांकरी दान बिहारी,
राधे मुझको शरण लीजिये,
ब्रज धूलि बना दीजिये,
बरसाना बसा लीजिये,
मुझको अपना बना लीजिये,
श्यामा प्यारी कृपा कीजिये।।
लौट के श्यामा घर नहीं जाऊँ,
चरणन की रज निशदिन पाऊँ,
मेहलन पौड़ी चढ़ता जाऊँ,
रसिक जनों का संग मैं पाऊँ,
राधे इतनी दया कीजिये,
दूर चरणों से ना कीजिये,
बरसाना बसा लीजिये,
मुझको अपना बना लीजिये,
श्यामा प्यारी कृपा कीजिये।।
श्यामा प्यारी कृपा कीजिये,
चरणों से लगा लीजिये,
बरसाना बसा लीजिये,
मुझको अपना बना लीजिये,
श्यामा प्यारी कृपा कीजिये।।
स्वर - विक्रम जी वेद।
शेयर करें:
पिछला भजन (shree Radha rani bhajan)
राधा नाम लेते लेते मेरी उम्र बीत जाए लिरिक्स
अगला भजन (shree Radha rani bhajan)
अगर श्यामा जु ना होती तो हम जैसो का क्या होता भजन लिरिक्स
इस श्रेणी के लोकप्रिय भजन (shree Radha rani bhajan)सभी shree Radha rani bhajan भजन देखें →
यदि आप shree Radha rani bhajan के अन्य पावन भजन, आरती और पद पढ़ना चाहते हैं, तो हमारे सम्पूर्ण shree Radha rani bhajan संग्रह को अवश्य देखें। नीचे इसी श्रेणी के सबसे लोकप्रिय भजन प्रस्तुत हैं:

राधा नाम लेते लेते मेरी उम्र बीत जाए लिरिक्स
Shree Radha Rani 460
🕉️
अगर श्यामा जु ना होती तो हम जैसो का क्या होता भजन लिरिक्स
Shree Radha Rani 384

हे बनवारी तरसे है नैना भजन लिरिक्स
Shree Radha Rani 201

मीरा हो गई रे दीवानी घनश्याम की लगन लगी हरी नाम की
Shree Radha Rani 184
🕉️
शाम ढली और श्याम न आये भजन लिरिक्स
Shree Radha Rani 120

बरसाने में बंगला देखा बंगला राधे रानी का लिरिक्स
Shree Radha Rani 95
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)
प्रश्न 1:"श्यामा प्यारी कृपा कीजिये चरणों से लगा लीजिये लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?
यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।
प्रश्न 2:क्या भजमन पर "श्यामा प्यारी कृपा कीजिये चरणों से लगा लीजिये लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?
हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "श्यामा प्यारी कृपा कीजिये चरणों से लगा लीजिये लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।
भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ
प्रकाशित टिप्पणियाँ
टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...
Tags:#Radha Rani bhajans
