भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20261 व्यूज
18px

श्यामा प्यारी मेरे साथ है भजन लिरिक्स

श्यामा प्यारी मेरे साथ है,
फिर डरने की क्या बात है,
उसने पकड़ा मेरा हाथ है,
मेरी श्यामा की क्या बात है,
इसके होते कोई कुछ कहे,
बोलो किसकी ये औकात है।।
तर्ज - ज़िन्दगी प्यार का गीत है।
छायें काली घटाये तो क्या,
तेरे आँचल के नीचे हूँ मैं,
आगे आगे वो चलती मेरे,
अपनी श्यामा के पीछे हूँ मैं ,
उसने पकड़ा मेरा हाथ है,
फिर डरने की क्या बात है।।
उनकी करुणा का वर्णन करूँ,
मेरी वाणी में वो दम नहीं,
जबसे इनका सहारा मिला,
फिर सताए कोई गम नहीं,
करती ममता की बरसात है,
मेरी लाड़ो की क्या बात है,
राधा रानी मेरे साथ है,
फिर डरने की क्या बात है,
इनके रहते कोई कुछ कहे,
बोलो किसकी ये औकात है।।
क्यों तू भटके यहाँ से वहां,
इनके चरणों में आ बैठ ना,
छोड़ के नाते सभी,
श्यामा प्यारी से नाता बना,
ये कराती मुलाक़ात है,
मेरी श्यामा की क्या बात हैं,
राधा रानी मेरे साथ है,
फिर डरने की क्या बात है,
इनके रहते कोई कुछ कहे,
बोलो किसकी ये ओकात है।।
गर हो जाये करुणा नज़र,
बरसाना बुलाती हैं ये,
‘बिन्नू’ क्यों ना दीवाना बने,
ह्रदय से लगाती है ये,
प्यार करने में विख्यात है,
मेरी लाड़ो की क्या बात है,
राधा रानी मेरे साथ है,
फिर डरने की क्या बात है,
इनके रहते कोई कुछ कहे,
बोलो किसकी ये ओकात है।।
श्यामा प्यारी मेरे साथ है,
फिर डरने की क्या बात है,
उसने पकड़ा मेरा हाथ है,
मेरी श्यामा की क्या बात है,
इसके होते कोई कुछ कहे,
बोलो किसकी ये औकात है।।
Singer : Sadhvi Purnima Ji
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"श्यामा प्यारी मेरे साथ है भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "श्यामा प्यारी मेरे साथ है भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "श्यामा प्यारी मेरे साथ है भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...