भजमन - संतों के संग
अपडेट: 29 अगस्त 20261 व्यूज
18px

तेरे चरणों में हो जीवन की श्याम भजन लिरिक्स

तेरे चरणों में हो जीवन की श्याम,
किशोरी ये ही मांग मेरी,
पाऊं श्री चरणों में विश्राम,
किशोरी ये ही मांग मेरी।।
श्री राधा, श्री राधा, श्री राधा, राधा,
श्री राधा, श्री राधा, श्री राधा, राधा।
गुण अवगुण पर ध्यान ना देना,
मुझ पापी को अपना लेना,
गुण अवगुण पर ध्यान ना देना,
मुझ पापी को अपना लेना,
मेरी बहिया श्यामा लेना थाम,
किशोरी ये ही मांग मेरी,
तेरे चरणो मे हो जीवन की श्याम,
किशोरी ये ही मांग मेरी।।
जीवन की संध्या बेला हो प्यारी,
नैनन में हो छवि तुम्हारी,
जीवन की संध्या बेला हो प्यारी,
नैनन में हो छवि तुम्हारी,
मेरे मुख में हो किशोरी तेरो नाम,
किशोरी ये ही मांग मेरी,
तेरे चरणो मे हो जीवन की श्याम,
किशोरी ये ही मांग मेरी।।
जनम जनम की प्यास यही है,
‘चित्र विचत्र’ की आस यही है,
जनम जनम की प्यास यही है,
‘चित्र विचत्र’ की आस यही है,
प्यारी मिल जाए बरसानो धाम,
किशोरी ये ही मांग मेरी,
तेरे चरणो मे हो जीवन की श्याम,
किशोरी ये ही मांग मेरी।।
तेरे चरणों में हो जीवन की श्याम,
किशोरी ये ही मांग मेरी,
पाऊं श्री चरणों में विश्राम,
किशोरी ये ही मांग मेरी।।
श्री राधा, श्री राधा, श्री राधा, राधा,
श्री राधा, श्री राधा, श्री राधा, राधा।
स्वर - श्री चित्र विचित्र जी महाराज।
प्रेषक - शिवकुमार शर्मा
9926347650
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"तेरे चरणों में हो जीवन की श्याम भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "तेरे चरणों में हो जीवन की श्याम भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "तेरे चरणों में हो जीवन की श्याम भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...