भजमन - संतों के संग
अपडेट: 26 अगस्त 20260 व्यूज
18px

तेरा नाम लेके लाड़ली जीवन संवर गया

तेरा नाम लेके लाड़ली,
जीवन संवर गया,
मुझ जैसे खोटे सिक्के को,
डॉलर बना दिया,
तेरा नाम लेके लाडली,
जीवन संवर गया।।
जबसे लिया है आसरा मैंने,
राधा नाम का,
तबसे मिला है वास मुझे,
बरसाना धाम का,
तेरी कृपा का हर पल मैंने,
एहसास कर लिया,
तेरा नाम लेके लाडली,
जीवन संवर गया।।
जितना भटकना था हमें,
उतना भटक लिए,
जीना तेरे ही नाम पर,
और मरना तेरे लिए,
अब तो तेरे ही चरणों में,
सर अपना रख दिया,
तेरा नाम लेके लाडली,
जीवन संवर गया।।
विनती है इतनी आपसे,
छूटे नहीं ये दर,
तेरी ही गोद मैं,
सो जाऊं रख के सर,
महारानी तेरी किरपा का,
पल पल शुक्रिया,
तेरा नाम लेके लाडली,
जीवन संवर गया।।
तेरा नाम लेके लाड़ली,
जीवन संवर गया है,
मुझ जैसे खोटे सिक्के को,
डॉलर बना दिया,
तेरा नाम लेके लाडली,
जीवन संवर गया।।
Singer - Abhishek Tiwari
Lyricist - Shri Maharani Sakhi
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"तेरा नाम लेके लाड़ली जीवन संवर गया" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "तेरा नाम लेके लाड़ली जीवन संवर गया" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "तेरा नाम लेके लाड़ली जीवन संवर गया" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...