भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20262 व्यूज
18px

तेरे प्यार में प्यार में रे प्यार में मीराबाई भजन लिरिक्स

तेरे प्यार में,
प्यार में रे प्यार में।
दोहा - ये मीरा मेवाड़ की,
रंग गई श्याम के नाम,
दुनिया ये कहने लगी,
अब मीरा के घनश्याम।
तेरे प्यार में,
प्यार में रे प्यार में,
तेरे प्यार मे,
तोड़ जगत के बंधन झूठे,
मीरा हुई दीवानी,
लेकर के इकतारा नाचे,
वो महलों की रानी,
तेरे प्यार मे,
प्यार में रे प्यार में,
तेरे प्यार मे।।
तर्ज - दे दे प्यार दे।
राणा ने मीरा से पूछा,
तू किसके रंग रांची,
मीरा बोली गिरधर के संग,
मेरी प्रीत है साँची,
मीरा खातिर भेज दिया,
राणा ने विष का प्याला,
विष का प्याला बन गया अमृत,
हे गिरधर गोपाला,
तेरे प्यार मे,
प्यार में रे प्यार में,
तेरे प्यार मे।।
गली गली में जोगन बनके,
मीरा नाचे गाये,
श्याम रंग में रंगी चुनरिया,
लहर लहर लहराए,
मीरा हो गई कृष्ण की जोगन,
देख रहा जग सारा,
वो ढूंढे अपने प्रीतम को,
लेकर के इकतारा,
तेरे प्यार मे,
प्यार में रे प्यार में,
तेरे प्यार मे।।
सुख छोड़े महलों के सारे,
लोक लाज बिसराई,
मीरा संग कान्हा की देखो,
हो गई प्रेम सगाई,
‘रोमी' कहता ये जग सारा,
जब राधा को ध्याए,
राधा के संग मीरा का भी,
नाम लबों पे आए,
तेरे प्यार मे,
प्यार में रे प्यार में,
तेरे प्यार मे।।
तेरे प्यार मे,
प्यार में रे प्यार में,
तेरे प्यार मे,
तोड़ जगत के बंधन झूठे,
मीरा हुई दीवानी,
लेकर के इकतारा नाचे,
वो महलों की रानी,
तेरे प्यार मे,
प्यार में रे प्यार में,
तेरे प्यार मे।।
Singer - Karishma Chawla
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"तेरे प्यार में प्यार में रे प्यार में मीराबाई भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "तेरे प्यार में प्यार में रे प्यार में मीराबाई भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "तेरे प्यार में प्यार में रे प्यार में मीराबाई भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...